भाग्यश्री करेंगी फिल्मों में कम बैक, चेतन भगत से है कनेक्शन
भाग्यश्री प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर बनाई जा रही तेलुगु फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी।
मुंबई। फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री जल्द तेलुगु फिल्म में अभिनय करती नज़र आएंगे। यह उनकी कमबैक फिल्म है जो कि मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर बन रही है।
सलमान खान के साथ 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली और फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू अपने नाम करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री जल्द फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। वे प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर बनाई जा रही तेलुगु फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म चेतन भगत के प्रसिद्ध नॉवेल टू स्टेट्स पर आधारित है। यह फिल्म अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म टू स्टेट्स के तेलुगु रीमेक होगी। तेलुगु सिनेमा की बात करें तो यहां पर भाग्यश्री ने 1997 में फिल्म ओमकारम से डेब्यू किया था। भाग्यश्री की कमबैक तेलुगु फिल्म को वेंकट रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें प्रसिद्ध तेलुगु एक्टर्स राजशेख और जेविथा के बेटियां अदीवी और शिवानी भी होंगी। फिल्म में भाग्यश्री का पायवोटल रोल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Starkid: मॉम करीना के साथ नजर आए खिलखिलाते तैमूर
भाग्यश्री इससे पहले बॉलीवुड के अलावा, भोजपुरी, तेलुगु, मराठी और कन्नड फिल्म कर चुकी हैं। उन्होंने अपने होम प्रोड्क्शन द्वारा बनाई गई भोजपुरी फिल्म में काम किया था। इसमें भोजपुरी प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी और रवि किशन थे। फिल्मों से पहले भाग्यश्री ने टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टेलीविजन शो कच्ची धूप से की थी। इसमें अभिनेता अमोल पालेकर भी थे। भाग्यश्री पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर रही हैं।
यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से जुड़े टीवी इंडस्ट्री के ये बड़े अभिनेता