Kangana Ranaut से पहले इन 6 सितारों का भी हो चुका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इन विवादों से रहा था नाता
बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनोट का हाल ही में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल विधनासभा चुनाव के बाद वहां हुई हिंसा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो कंगना रनोट लगातार ट्विटर पर साझा कर रही थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनोट का हाल ही में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल विधनासभा चुनाव के बाद वहां हुई हिंसा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो कंगना रनोट लगातार ट्विटर पर साझा कर रही थीं। जिसके चलते अपने नियमों और दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए ट्विटर ने स्थायी रूप से अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। वहीं कंगना रनोट पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं है जिनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। उनके पहले भी कई सितारों के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों से रूबरू करवाते हैं।
View this post on Instagram
पायल रोहतगी
अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं उनका फिर से ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को बंगाल हिंसा को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई। वहीं बीते साल भी पायल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, पायल ने दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मलिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन के बाद #SupportPayalRohatgi के जरिए पायल के फैंस ने भी जमकर ट्वीट्स किए। हालांकि कुछ समय बाद पायल का अकाउंट वापस सही कर दिया गया। इतना ही नहीं पायल रोहतगी
कमाल रशीद खान (केआरके)
साल 2017 में कमाल रशीद खान उर्फ केआरके ने ट्विटर पर उसके नियमों के विपरीत कई सारे ट्वीट्स किए थे, जिसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। केआरके ने रिलीज से पहले जायरा वसीम स्टारर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स सीन का खुलासा किया था। द क्विंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बॉलीवुड की एक लोकप्रिय हस्ती से भी बात की थी, जो सीक्रेट सुपरस्टार का हिस्सा थी। उसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट नवंबर 2018 में बहाल किया गया।
अभिजीत भट्टाचार्य
गायक अभिजीत भट्टाचार्य के ट्विटर अकाउंट को मई 2017 में सस्पेंड कर दिया गया था। भट्टाचार्य ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले कई आक्रामक पोस्ट किए थे। उनका ट्विटर अकाउंट उस समय सस्पेंड किया गया था जब उन्होंने एक गायक पर एक पुराने गीत में "अपमानजनक और अनुचित" शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया था।
रंगोली चंदेल
यह बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट की बहन हैं। अप्रैल 2020 में रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। रंगोली चंदेल ने देशभर में एक समुदाय वर्ग के लोगों द्वारा चिकित्सकों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था।
रोज मैकगोवन
यह हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। रोज मैकगोवन का ट्विटर अकाउंट 2017 में सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने बेन एफ्लेक के बारे में ट्वीट किया था और बताया था कि कैसे जब हार्वे विंस्टीन ने उनका यौन उत्पीड़न किए था तो वह उनका समर्थन करने में विफल रहे थे। द गार्जियन के अनुसार, ट्विटर ने केवल 12 घंटों के लिए रोज मैकगोवन के अकाउंट को सस्पेंड किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उनके एक ट्वीट में एक निजी फोन नंबर था।
एजीलिया बैंक्स
मशहूर रैपर और गायिका एजीलिया बैंक्स ने अपने एक म्यूजिक वीडियो की नकल करने के लिए जैन मलिक के खिलाफ न केवल ट्वीट किया था, बल्कि उनके खिलाफ कई नस्लीय और होमोफोबिक टिप्पणी का भी इस्तेमाल किया था। इससे एजीलिया बैंक्स का ट्विटर अकाउंट अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। उनका अकाउंट साल 2018 के मध्य में सस्पेंड किया गया था।