Bani Hum Shaadi Suda Ho: जब खेसारी लाल यादव ने लगाया लड़की को गुलाल, बोली- 'बानी हम शादीशुदा हो...'
हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना भतीजवा के मौसी जिंदाबाद रिलीज हुआ है। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के हिट एक्टर खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने गानों का भी लोहा मनवा चुके हैं। खेसारी लाल का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगता है। दर्शकों में उनके गानों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कई गानों को यूट्यूब् पर करोड़ों बाद देखा जा चुका है। वहीं अब खेसारी लाल का एक और गाना यूट्यूब् पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। खेसारी का ये गाना होली सॉन्ग है। इस गाने को अबतक लाखों बार सुना जा चुका है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ये नया गाना 'बानी हम शादी सुदा हो' है। इस गाने को यूट्यूट पर 17 मार्च को रिलीज किया गया है। 'बानी हम शादी सुदा हो' गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं इस गाने के साथ आयशा कश्यप का नाम भी जुड़ा है। इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद का है। इस गाने के अब तक यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के अलावा हाल ही में खेसारी लाल का एक और गाना 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' रिलीज हुआ है। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' गाने को खेसारी लाल ने खुद गाया है। उनके साथ इस गाने को अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने को संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस धमाकेदार गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 5.28 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ इसमें एक्ट्रेस अनीषा पांडेय नजर आ रही हैं। वहीं गाने में खेसारी रंग में रंगे मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। इस गाने को 5 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।