Move to Jagran APP

पापा सैफ अली खान के पीछे-पीछे चलकर फिल्म स्टूडियो पहुंचे तैमूर, देखें तस्वीर

तैमूर अली खान बेहद मासूम और प्यारे हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि उनकी मम्मी अभिनेत्री करीना कपूर खान इससे काफी परेशान रहती हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 03:29 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 03:29 PM (IST)
पापा सैफ अली खान के पीछे-पीछे चलकर फिल्म स्टूडियो पहुंचे तैमूर, देखें तस्वीर
पापा सैफ अली खान के पीछे-पीछे चलकर फिल्म स्टूडियो पहुंचे तैमूर, देखें तस्वीर

नई दिल्ली, जेएनएन। तैमूर अली खान बेहद मासूम और प्यारे हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि उनकी मम्मी अभिनेत्री करीना कपूर खान इससे काफी परेशान रहती हैं। उन्हें तैमूर का लाइम लाइट में बना रहना पसंद नहीं है। पर सोशल मीडिया और मीडिया वाले भी क्या करें। तैमूर हैं ही इतने प्यारे की उनकी फोटो क्लिक होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब तैमूर की एक ऐसी ही प्यारी सी फोटो आ रही है, जिसे तैमूर के चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। 

loksabha election banner

दरअसल लग रहा है कि करीना कपूर खान काफी बिजी हैं। इसलिए डैडी सैफ ही तैमूर का ख्याल रख रहे हैं। सैफ आज तैमूर को लेकर फिल्म स्टूडियो पहुंचे। गाड़ी से उतर कर सैफ स्टूडियो की ओर चल पड़े। और तैमूर अपने छोटे-छोटे कदम भरते हुए पापा सैफ के पीछे चलने लगे। फोटोग्राफरों ने सैफ के पीछे चलते तैमूर की फोटो खींच ली। इस तस्वीर में सैफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर कैजुअल लुक में हैं। तैमूर ने व्हाइट स्लोगन टीशर्ट और डार्क जीन्स कैरी की हुई है। वहीं व्हाइट क्यूट स्निकर भी कैरी किया है। फिल्मों की बात करें तो सैफ अली खान जल्द फिल्म लाल कप्तान में नजर आने वाले हैं। फिल्म का दूसरा ट्रेलर आ चुका है। लाल कप्तान में सैफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। वहीं करीना की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lil #taimuralikhan ❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#kareenakapoorkhan today at the grand finale of #danceindiadance #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.