7 साल की हुई आयुष्मान और ताहिरा की बेटी वरुष्का, ताहिरा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की बेटी वरुष्का बुधवार को अपने 7 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी मां ताहिरा कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वरुष्का का फोटो शेयर कर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की बेटी वरुष्का बुधवार को अपने 7वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर ताहिरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वरुष्का का फोटो शेयर कर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और इस कोविड महामारी से दुनिया को जल्द ठीक होने की कामना की है।
ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुष्का की एक उल्टी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वरुष्का प्रिंटेड में में उल्टे लटक कर हँसती हुई नजर आ रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘परिस्थितियों को देखते हुए मैं जानती हूं कि दुनिया को उल्टा देखना ज्यादा मायने रखता है। थोड़ा जन्मदिन मुबारक हो, ये लॉकडाउन में लगातार दूसरा बर्थडे है। मैं प्रार्थना करती हूं कि दुनिया जल्द ही सामान्य हो जाए, ताकि तुम अपने दोस्तों के साथ टूटे हुए दांत और चोट लगे हुए घुटनों के वो छोटे-छोटे पल जी सकों। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और तुम मेरा सब कुछ हो।’
ताहिरा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स वीडियो पर कमेंट कर वरुष्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं वरुष्का, आप सबसे प्यारी हों।’ दीयामिर्जा ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं लिटिल वन।'
अभिनेत्री नीति मोहन ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘वरुष्का के चेहरे की मुस्कान अनमोल है।' हैप्पी बर्थडे क्यूट वरुष्का।’ वहीं आयुष्मान खुराना के भाई अपरशक्ति खुराना ने वरुष्का के फोटो पर हार्ट के इमोजी कमेंट किए है। इनके अलावा टिस्का चोपड़ा, अभिषेक कपूर, ईशा गुप्ता ने भी उन्होंने बर्थडे पर शुभकामनाएं दी है।
बात अगर आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘अनेक’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं, उनके इस किरदार को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा और एक्टर आयुष्मान खुराना की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इसके अलावा वो फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘डॉक्टर जी’ में नजर आने वाले हैं।