AYODHYA CASE: फ़रहान अख़्तर ने अयोध्या मामले पर लोगों से की शांति की अपील
AYODHYA CASE फ़िल्मी दुनिया से संबंधित कई अन्य लोग भी सोशल मीडिया के सहारे लोगों से शांति बनाए रखने की आपील कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। AYODHYA CASE: अयोध्या मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना रहा है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने लगातार 40 दिन की सुनवाई के बाद फैसला दे रहा है। इस बीच समाज से लेकर सरकार तक सभी सद्भावना बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोशिश में उन्हें फ़िल्मी सितारों का भी साथ मिल रहा है। फ़िल्मी दुनिया से संबंधित कई अन्य लोग भी सोशल मीडिया के सहारे लोगों से शांति बनाए रखने की आपील कर रहे हैं।
एक्टर, डायरेक्ट और प्रोड्यूसर फ़रहान अख़्तर ने ट्वीट करके ऐसी ही अपील की। फरहान ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा,'सभी पक्षों से विनम्र निवेदन है, कृपया अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें। हो सकता है कि यह आपकी धारणा के खिलाफ़ जाए, फिर भी इसे स्वीकार करें। हमें इसे आगे बढ़ाना है... जय हिंद।'
Humble request to all concerned , please respect the Supreme Court verdict on #AyodhyaCase today. Accept it with grace if it goes for you or against you. Our country needs to move on from this as one people. Jai Hind.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) November 9, 2019
फ़रहान के साथ ही साथ एक्टर अनुपम खेर ने भी अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की विचारों को शेयर करते हुए फैंस से अपील की। अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए अनुपम लिखा, ' अनुपम ने फैसला आने से पहले लिखा, 'अल्लाह तेरा नाम, इश्वर तेरा नाम, सबको सम्मति दे भगवान।'
अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम। सबको सम्मति दे भगवान। 🙏
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 9, 2019वहीं, अक्सर अपने सोशल मीडिया पर जवाबों के लिए जाने जानी वाली एक्टर स्वारा भाष्कार ने भी इस मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने भी शांति की अपील की और अपने ऑफ़िशियल अकाउंट पर लिखा,' रघुपति राघव राजा राम, सबको सम्मति दे भगवान।'
रघुपति राघव राजा राम..
सब को सन्मति दे भगवान।
— Swara Bhasker (@ReallySwara) November 8, 2019