Move to Jagran APP

आयशा टाकिया को याद है पहले म्यूजिक वीडियो का वो Shoe वाला step

आयशा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हुआ है जो गर्ल ट्रैफिकिंग पर आधारित है।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 05:54 PM (IST)
आयशा टाकिया को याद है पहले म्यूजिक वीडियो का वो Shoe वाला step
आयशा टाकिया को याद है पहले म्यूजिक वीडियो का वो Shoe वाला step

मुंबई। सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड में काम कर चुकी एक्ट्रेस आयशा टाकिया म्यूजिक वीडियो 'जिंदगी ये जिंदगी' से कमबैक कर रही हैं। जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में उन्होंने अपने पहले म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी।

loksabha election banner

2000 में फाल्गुनी पाठक का म्यूजिक वीडियो 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' आया था जिसमें आयशा टाकिया थीं। यह आयशा का पहला म्यूजिक वीडियो था। उस समय तो म्यूजिक वीडियो का काफी ट्रेंड भी था। अब एक बार फिर से तकरीबन 17 साल बाद आयशा ने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इस बारे में जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत के दौरान आयशा ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो की यादों को ताज़ा करते हुए बताया कि, ''मुझे वो म्यूजिक वीडियो आज भी याद है। उस समय मैं महज 15 साल की थी। मन में डर भी था क्योंकि राधिका राव डायरेक्टर थीं जो काफी स्ट्रिक्ट थीं। मुझे आज भी वो सीन बार-बार याद आता है जब शू वाला सीन कर रहे थे। हमने 10 से ज्यादा बार इस सीन को शूट किया था। यह शूट हिल स्टेशन पर किया गया था। तब तो यह भी नहीं पता था कि कैमरा और लाइट क्या होती है। लेकिन यह म्यूजिक वीडियो काफी मेमोरेबल है। 

यह भी पढ़ें: तीन साल और पांच फिल्मों के बाद सलमान खान ने बनाई सबसे छोटी फिल्म

बताते चलें कि, आयशा का हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हुआ है जो गर्ल ट्रैफिकिंग पर आधारित है। इस म्यूजिक वीडियो 'जिंदगी रे जिंदगी' को एक फिल्म की तरह शूट किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.