Move to Jagran APP

Avantika Malik latest Instagram story : क्या अभिनेता इमरान खान का हो रहा तलाक!

Avantika Malik latest Instagram story बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 04:12 PM (IST)
Avantika Malik latest Instagram story : क्या अभिनेता इमरान खान का हो रहा तलाक!
Avantika Malik latest Instagram story : क्या अभिनेता इमरान खान का हो रहा तलाक!

नई दिल्ली, जेएनएन। Avantika Malik latest Instagram story : बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को अवंतिका ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को पढ़कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दोनों के अलगाव के बारे में है। आशंका है कि यह कपल तलाक ले सकता है। हालांकि कुछ देर बाद ही अवंतिका ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया।

loksabha election banner

कभी-कभी आपको चले जाना होता है
वंतिका मलिक ने पोस्ट में मॉर्गन हार्पर निकोलस को कोट किया है। अवंतिका ने लिखा, ‘कभी-कभी आपको चले जाना होता है। आपको उन चीजों को देखना चाहिए जिन पर भी ऊर्जा लगा रहे हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आप रुक सकते थे। उन्हें वापस जीत सकते थे। इसके बावजूद आपको निडरता से फैसला लेना होता है। वहां से ऐसी जगह चले जाने का, जहां पर आपका स्वागत किया जाए।’ अवंतिका ने अपने इंस्टा के इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘ये फैसला आसान नहीं होता है। अगर लोग आपके बारे में अपनी राय बदलें, उन्हें लगे कि आप सही नहीं हैं, तो आपको वहां से चले जाना चाहिए। इस बात पर विश्वास करते हुए कि आगे बहुत कुछ आपका इंतजार कर रहा है। आज मुझे इसे देखने की जरूरत थी।

 

View this post on Instagram

Happy birthday, baby! Thank you for all the wonderful things you've brought into my life. Love you.

A post shared by Imran Khan (@imrankhan) on

2011 में की थी शादी
इमरान खान और अवंतिका मलिक काफी साल से रिलेशनशिप में थे। 2011 में उन्होंने शादी की थी। 2014 में अवंतिका ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम इमारा है। इमरान फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। इस समय उनका ध्यान फिल्म मेकिंग पर है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.