असीन के पड़ोसी बने प्रभु देवा
बॉलीवुड अभिनेत्री असीन को दक्षिण भारत से एक नया पड़ोसी मिल गया है। सूत्रों के अनुसार नृत्य निर्देशक एवं फिल्म निर्देशक प्रभु देवा लोखंडवाला की उस इमारत में आ गए हैं जिसमें असीन पहले से हैं।
By Edited By: Published: Sun, 05 Aug 2012 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2012 12:54 PM (IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री असीन को दक्षिण भारत से एक नया पड़ोसी मिल गया है। सूत्रों के अनुसार नृत्य निर्देशक एवं फिल्म निर्देशक प्रभु देवा लोखंडवाला की उस इमारत में आ गए हैं जिसमें असीन पहले से हैं।
प्रभु देवा इस समय अपनी तमिल हिट फिल्म नुवोस्तंते नेनोद्दांतना की हिंदी रिमेक बना रहे हैं। वह कुछ समय से मुंबई के उपनगरीय इलाके में अपने लिए फ्लैट ढूंढ़ रहे थे। एक सूत्र ने बताया, प्रभु सर हाल ही में अपने नए घर में प्रवेश किया है। वह इसे लेकर बेहद प्रसन्न हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें