Ashiesh Roy Death: एक्टर आशीष रॉय के निधन से मनोरंजन जगत में शोक, बोले- 'कैसा साल है कमबख़्त!'
Ashiesh Roy Death टीवी और फ़िल्मों के जाने-माने एक्टर आशीष रॉय के निधन ने मनोरंजन जगत को दुखी कर दिया है। आशीष के निधन पर कई सेलेब्रिटीज़ ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 ने मनोरंजन जगत को ख़ासा झटका दिया है। सिर्फ़ कारोबार के लिहाज़ से ही नहीं, बल्कि कई कलाकारों ने इस साल हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब टीवी और फ़िल्मों के जाने-माने एक्टर आशीष रॉय के निधन ने मनोरंजन जगत को दुखी कर दिया है। आशीष के निधन पर कई सेलेब्रिटीज़ ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मनोज बाजपेयी ने लिखा- बॉन्ड बहुत जल्दी चले गये। मेरे दोस्त ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। हंसल मेहता ने लिखा- बॉन्ड, आशीष रॉय बहुत जल्दी चले गये। मेरे दोस्त, अब आराम से रहना। अनुभव सिन्हा ने हंसल के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा- अरे यार, कैसा साल है कमबख़्त। फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा- प्रिय मित्र आशीष रॉय के निधन की ख़बर पाकर दुखी हूं। हमेशा मुस्कुराने वाला, हमेशा ख़ुश रहने वाला। स्टेज, टीवी और फ़िल्मों के वो बेहतरीन कलाकार और शानदार इंसान थे। तुम्हारी याद आएगी दोस्त। निर्देशक अश्विनी चौधरी ने लिखा- बहुत जल्दी चले गये दोस्त। शांति से रहना।
Gone too soon Bond #AshishRoy !! Rest in peace my friend 🙏🙏— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 24, 2020
Bond, Ashiesh Roy gone too soon. Rest well my friend.— Hansal Mehta (@mehtahansal) November 24, 2020
Arre yaar kaisa saal hai kambakht. https://t.co/qiNEITjURH" rel="nofollow— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) November 24, 2020
Sad to know about the demise of my dear friend @ashieshroy ever smiling, ever happy . He was a brilliant actor on stage , tv and films & a great human being.
Will miss you my friend .
ॐ शान्ति !
🙏 pic.twitter.com/P3KbSF5mOR— Ashoke Pandit (@ashokepandit) November 24, 2020
Gone too soon . Rest in peace brother #AshieshRoy— DHOOPASHWINI (@DhoopAshwini) November 24, 2020
वहीं, टीवी जगत भी आशीष रॉय के निधन पर शोक़ मना रहा है। एक्ट्रेस जयती भाटिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं आपको, मेरे लिए आपके प्यार के लिए याद रखूंगी। मुझे मां कहने के लिए याद करूंगी। अपने दोस्तों के लिए आप हमेशा बॉन्ड रहोगे। मेरे लिए सुरेंद्र बेटा रहोगे। आपके माथे पर किस के साथ मैं विदा दे रही हूं।
टीवी एक्टर समीर पसरीचा ने एक ख़ुशनुमा ग्रुप फोटो पोस्ट करके ट्वीट किया- ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे चाचू यानी आशीष रॉय। क्या ज़बरदस्त कलाकार और इंसान थे।
RIP Chachu aka Ashiesh Roy what an amazing actor and a human being .... pic.twitter.com/mPZrWMhNbZ— Ssumier (@Ssumier) November 24, 2020
रवि राय ने लिखा- अफ़सोस। हमने आशीष रॉय को खो दिया। एक बेहतरीन एक्टर। शोज़ में लम्बे अर्से तक साथ काम किया।
Sad, we lost Ashiesh Roy, a brilliant actor. Worked together for such a long time on shows.
Bichade sabhi baari baari— Ravi Rai (@Raviravirai) November 24, 2020
आशीष ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशीष रॉय काफी लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के जूहू हॉस्पिटल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, किडनी फैल होने की वजह से उनका निधन हुआ है। आशीष लंबे समय से बीमार होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। लॉकडाउन में आशीष की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई थी, वो पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए दी थी। आशीष ने अपने पोस्ट में बताया था कि वो आईसीयू में एडमिट हैं, उन्हें इलाज के लिए पैसे चाहिए। उनके पास जो पैसे जमा थे वो खत्म हो चुके हैं, अब उनके पास हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। कई कलाकारों ने उस दौरान आशीष की आर्थिक सहायता की थी।