Article 15 Box Office Collection Day 1: Ayushmann Khurrana की अच्छी शुरुआत, शुभ मंगल सावधान से आगे निकली
Article 15 Box Office Collection Day 1 Ayushmann khurrana की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिनेमाघरों में पहले से Shahid Kapoor की फिल्म Kabir Singh है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना Ayushmann khurrana की फिल्म आर्टिकल 15 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छा बताया है और अगर बात करे फिल्म की ओपनिंग की तो पहले दिन फिल्म ने ठीक शुरुआत करते हुए 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया है।
आर्टिकल 15 रिलीज हो चुकी है। फिल्म के सामने कई चुनौतियां शुरुआत से रही है। पहले तो फिल्म को लेकर विरोध हो रहा था। सेंसर बोर्ड ने भी कई बदलाव करने को कहा था। आखिरकार फिल्म रिलीज हुई है तो इसके सामने सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर हिट कबीर सिंह है जो शानदार कमाई कर रही है। साथ ही सलमान खान की भारत का आखिरी वीकेंड है। ऐसे में आर्टिकल 15 को टफ कॉम्पीटिशन जरूर मिला है लेकिन फिल्म ठीक कमाई करने में कामयाब रही है। पहले दिन फिल्म ने 5.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पहले दिन की कमाई के मामले में आयुष्मान की अभी तक की यह दूसरी बड़ी फिल्म है। क्योंकि इससे पहले 2018 में आई फिल्म बधाई हो ने 7.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। आइए नजर डालते हैं आयुष्मान की साल दर साल रिलीज हुई फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन पर -
2018: BadhaaiHo - 7.35 cr
2019: Article15 - 5.02 cr
2017: ShubhMangalSaavdhan - 2.71 cr
2018: AndhaDhun - 2.70 cr
2017: BareillyKiBarfi - 2.42 cr
यह भी पढ़ें: Kabir Singh vs Article 15 Box Office Collection: Ayushmann khurrana को Shahid Kapoor दे रहे बड़ी चुनौती
फिल्म के बजट की बात करें तो 18 करोड़ की लागत से बनी फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। आयुष्मान खुराना से दर्शकों को खूब उम्मीदें हैं क्योंकि उन्होंने बैक टू बैक दो बड़ी हिट दी हैं। अब हो सकता है कि इस मामले में आयुष्मान की हैट्रिक हो जाए। फिल्म की कहानी की बात करें तो आयुष्मान खुराना पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं। अयान की पोस्टिंग इंडिया के एक गांव में होती है जहां दो लड़कियों का बलात्कार हुआ है और उन्हें पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस प्रशासन इस केस को दबाने की कोशिश करती है लेकिन अयान इसके खिलाफ लड़ता है। फिल्म में सामाजिक बराइयों पर प्रहार किया गया है।