Move to Jagran APP

'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा करण जौहर की फ़िल्म से करेंगे हिंदी सिनेमा में डेब्यू, मुंबई में शूटिंग शुरू

Arjun Reddy Star Vijay Deverkonda to Debut with Dharma Film विजय देवरकोंडा की अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त कमाई की थी। हिंदी में यह कबीर सिंह के नाम से आयी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:23 AM (IST)
'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा करण जौहर की फ़िल्म से करेंगे हिंदी सिनेमा में डेब्यू, मुंबई में शूटिंग शुरू
'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा करण जौहर की फ़िल्म से करेंगे हिंदी सिनेमा में डेब्यू, मुंबई में शूटिंग शुरू

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 की कबीर सिंह भूले नहीं होंगे। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी सफलता और 2019 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म। कबीर सिंह का नाम लेते ही याद आती है अर्जुन रेड्डी की, जिसका कबीर सिंह आधिकारिक रीमेक थी। संदीप वंगा रेड्डी ने दोनों फ़िल्मों का निर्देशन किया। अब अर्जुन रेड्डी के हीरो विजय देवरकोंडा हिंदी दर्शकों के बीच सीधे अपने मौजूदगी दर्ज़ करवाने जा रहे हैं। 

loksabha election banner

इस फ़िल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में किया जाएगा। हिंदी बेल्ट में करण जौहर और अपूर्व मेहता इस फ़िल्म को दर्शकों के बीच लेकर जाएंगे। फ़िल्म का शीर्षक अभी निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा होगा, जिसे हिंदी दर्शकों के बीच भी लोकप्रियता मिले। यह एक एक्शन प्रधान फ़िल्म होगी, जिसमें राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फ़िल्म के निर्माताओं में पुरी जगन्नाथ, करण जौहर, अपूर्व मेहता और चार्मी कौर शामिल हैं। 

 

View this post on Instagram

1st Song - #MyLove Coming up :) 20th Jan - 4.05 PM #WorldFamousLover

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda) on

बता दें कि करण जौहर ने तेलुगु फ़िल्म बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न को भी हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया था। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं और कामयाबी का नया इतिहास लिखा था। बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न के हिंदी वर्ज़न ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। 

विजय देवरकोंडा की अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त कमाई की थी। इसकी सफलता को देखते हुए कई दूसरी भाषाओं में इसे रीमेक किया गया। हिंदी में कबीर सिंह के नाम से बनायी गयी, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी सफलता साबित हुई। कबीर सिंह ने 278 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था, जो 2019 में दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।

विजय की अगली रिलीज़ तेलुगु फ़िल्म वर्ल्ड फेमस लवर है, जो वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.