Move to Jagran APP

20 साल की हुईं अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

अर्जुन रामपाल की बड़ी बेटी माहिका आज अपना जन्मदिन मना रही है। माहिका अर्जुन और उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया की बड़ी संतान हैं। अर्जुन की बेटी आज 20 साल की हो चुकी हैं और उनके 20 साल पूरे होने पर अर्जुन रामपाल काफी भावुक हो गए।

By Tanya AroraEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:21 PM (IST)
20 साल की हुईं अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट
arjun rampal write an emotional post for daughter mahikaa rampal on her 20th birthday. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन रामपाल की बड़ी बेटी माहिका आज अपना जन्मदिन मना रही है। माहिका अर्जुन और उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया की बड़ी संतान हैं। अर्जुन की बेटी आज 20 साल की हो चुकी हैं और उनके 20 साल पूरे होने पर अर्जुन रामपाल काफी भावुक हो गए। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस वीडियो में अर्जुन ने उस हर पल को कैप्चर किया जो उन्होंने अपनी लाड़ली के साथ बिताए हैं। अर्जुन ने इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने भी कमेंट किया।

loksabha election banner

भावुक हुए अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए काफी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, 'देखते ही देखते मेरी बेटी 20 साल की हो गई है।तुम आज और हमेशा मेरे लिए छोटी सी राजकुमारी ही रहोगी। तुम बहुत ही खूबसूरती के साथ बड़ी हुई हो और इस नई पीढ़ी के साथ जिसमें तुम कदम रखने जा रही हो, वहां बहुत सारी खुशियां और सफलता तुम्हारा इन्तजार कर रही हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं माहु जान। सब आपके साथ हैं'। अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमेशा ऐसे रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया'। 20वीं सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun (@rampal72)

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने किया ये कमेंट

अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी उनकी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी। निर्देशक अभिषेक कपूर ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई माहिका, ये साल आपकी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां लेकर आए और आप आगे आने वाली जिंदगी में खूब सफलता पाए। अर्जुन की को-स्टार दिव्या दत्ता ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई माहिका'। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद ने भी माहिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'तुम दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो'। इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

अर्जुन और मेहर की बड़ी बेटी हैं माहिका

आपको बता दें कि माहिका अर्जुन रामपाल और उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया की बड़ी बेटी हैं। साल 1998 में मेहर और अर्जुन शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 20 साल की शादी के बाद साल 2018 में मेहर और अर्जुन ने अलग होने का निर्णय लिया था और दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट देकर इसे आपसी सहमति बताया था। मेहर जेसिया से तलाक होने के बाद अर्जुन रामपाल का अफेयर दक्षिण अफ्रीका की मॉडल गैब्रिएला डिमेट्रेड्स से हो गया जिससे उन्हें एक लड़का है। गैब्रिएला अर्जुन से 15 साल छोटी है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.