Exclusive:अर्जुन रामपाल की फिल्मी पत्नी को नहीं आती थी हिंदी
फिल्म 'डैडी' में अर्जुन, अरुण गवली की भूमिका निभा रहे है। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया है। यह फिल्म अरुण गवली की बायोपिक है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म डैडी में उनकी पत्नी का रोल ऐश्वर्या राजेश ने किया। अर्जुन इन दिनों उनके काम की ख़ूब तारीफ़ करते हैं और कहते हैं कि उनका अभिनय देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।
जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में अर्जुन ने बताया कि ऐश्वर्या को हिंदी बोलने नहीं आती थी। ऐश्वर्या को जब इस भूमिका के लिए लिया गया तब वो हिंदी और मराठी बोल पाती थी लेकिन मुझे लगता है कि एक अच्छे कलाकार की यही पहचान होती है कि वह चुनौती को स्वीकार कर उस पर खरी उतरने का प्रयास करते है। कुछ ऐसा ही प्रयास ऐश्वर्या ने किया और वह सफल भी रही। उन्होंने इस फिल्म के लिए हिंदी और मराठी दोनों सीखी और जब वह उस भूमिका को निभा रही थी तो उनके अभिनय को देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।
यह भी पढ़ें:जिस काम के लिए प्रियंका चोपड़ा लौटी थीं भारत उसी से किया इंकार
गौरतलब है कि फिल्म 'डैडी' में अर्जुन, अरुण गवली की भूमिका निभा रहे है। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया है। यह फिल्म अरुण गवली की बायोपिक है। फिल्म आने वाले शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।