अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम विदाई में कई सितारे हुए शामिल
अर्जुन रामपाल की मां ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी जिसको लेकर अर्जुन ने कुछ महीनों पहले एक वीडियो भी शेयर किया था।
मुंबई। बॉलीवुड जगत से दुखद खबर आ रही है कि प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थी। अंतिम विदाई में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए।
अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थी। ग्वेन रामपाल का अंतिम संस्कार मुंबई में रविवार को ही किया गया जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी मित्र मौजूद थे। अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया और बेटियां माहिका और मायरा भी इस समय मौजूद थे। अंतिम विदाई के लिए अर्जुन रामपाल के फिल्म पलटन में को-स्टार रहे हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी पहुंचे। किम शर्मा भी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यह किड, तो यह है माजरा
आपको बता दें कि, कुछ महीनों पहले अर्जुन रामपाल ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपनी मां द्वारा ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की बात कही थी। इस वीडियो में ग्वेन रामपाल को भी अपनी इस लड़ाई के बारे में बताते हुए देखा गया था।
It’s been a roller coaster ride for my Mom and the whole family.Then my friend @LalitKModi introduced us to the #Champalimaudfoundation eternally grateful to him, #CarloGreco and his wonderful team. Here is our story.I do hope it helps. https://t.co/7lJEEDMcgo — arjun rampal (@rampalarjun) July 23, 2018
यह भी पढ़ें: Me too: ओम पुरी की पत्नी सीमा कपूर बोली, ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत का स्वागत
बता दें कि, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया इस साल मई में अलग हो गए थे। 20 सालों से वे शादी के बंधन में बंधे रहे।