अर्जुन रामपाल को एक्सीडेंट के कारण घुटने में आई गहरी चोट
फिल्म पलटन 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसमें अर्जुन की अहम भूमिका है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का एक्सीडेंट हो गया है और इस कारण उन्हें घुटने में गहरी चोट आई है। इसके बारे में खुद अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जानकारी दी है।
अर्जुन एक दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें घुटने में गहरी चोट आई है। 54 साल के अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एमआरआई करवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वे लिखते हैं कि, घुटना तोड़ लिया। बहुत बुरा हुआ। गलत तालमेल। दुर्घटना, एमआरआई और बिस्तर पर।
Tore my ACL....bummer. Bad timing. #accidents #MRI #bedridden
जैसी ही अर्जुन ने यह वीडियो शेयर किया तो उनके फैंस के उनके जल्दी ठीक होने के लोकर कमेंट्स आना शुरू हो गए। फिल्म की बात करें तो अर्जुन जेपी दत्त की फिल्म पलटन में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। कुछ दिनों से वे इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए थे। गौरतलब है कि फिल्म पलटन 1967 में नाथू ला में हुई चीनी घुसपैठ आधारित हैl यह फिल्म चीन से सिक्किम में हुई लड़ाई को दर्शाती हैl जिसका कभी जिक्र भी नहीं किया जाताl इस लड़ाई में भारत की ऐतिहासिक जीत हुई थी, जिसके चलते ही सिक्किम आज भारत का अविभाज्य अंग हैl फिल्म पलटन 7 सितंबर को रिलीज़ होगीl
यह भी पढ़ें: संजय दत्त फिर गैंगस्टर, इस बार उसकी कहानी जिसने दाऊद इब्राहिम को सरेआम पीटा था
पिछली फिल्मों की बात करें तो अर्जुन रामपाल पिछले साल फिल्म डैडी में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें : बच्चन बेटी की नई शुरुआत पर लगा ख़ूबसूरत चेहरों का मेला