गहरी नींद में सोती हुई मलाइका को देखकर अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल, पब्लिकली उड़ाया उनका मजाक
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी नई तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बी-टाउन में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लगातार सामने आती है। दोनों को अक्सर एक साथ डिनर, फैमली पार्टी में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में 22 मार्च को हुए जनता कर्फ्यू की शाम को मलाइका और अर्जुन को एक साथ बालकनी में ताली बजाते देखा गया था। इसी बी मलाइका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर मलाइका एक बार फिर ट्रोल हुई हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी उन्हें इस बार किसी फैन ने नहीं बल्कि अर्जुन कपूर ने ट्रोल किया है।
View this post on Instagram
Friends that nap together,stay forever 🤗♥️😹😘#napsinthetimeofquarantine #stayhome
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी नई तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं। इसी बीच मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोस्तों के साथ एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में मलाइका के अलावा करीना, करिश्मा, मलिका भट्ट दिखाई दे रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि ये सभी सोती हुई नजर आ रही हैं।
बात दें कि ये कोलाज सभी एक्ट्रेसेस के सोते हुए की तस्वीर का है। लेकिन सोते हुए भी फोटो में मलाइका अरोड़ा के चहरे पर हंसी है। वहीं करीना बिना मेकअपर के नजर आ रही है। इसके साथ ही करीना और मालाइका की फ्रेंड मलिका भट्ट मेकअप के साथ सोती दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट कर अपनी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया। अर्जुन कपूर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लेकिन तुम सोते हुए हंस रही हो, अरे वाह...।' वहीं, मलाइका अरोड़ा जवाब देते हुए लिखती हैं कि अर्जुन कपूर तुम जानते हो कि मैं अपनी नींद में भी हंसती हूं। इस तस्वीर पर लगातार फैंस के भी कमेंट आ रहे हैं। वहीं मलाइका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।