अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा के 'मोजे की सफाई' को लेकर किया ये कमेंट, एक्ट्रेस से मिला शानदार जवाब
Arjun Kapoor Comment On Anushka Sharma अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा की एक फोटो पर कमेंट किया है जिसमें वो धूप में बैठकर कॉफी का मजा ले रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपने साथ बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो पर मजेदार कमेंट करते नजर आते हैं। कई बार मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर कमेंट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन कपूर ने इस बार अनुष्का शर्मा के साथ मजाक किया है। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धूप में कॉफी का मजा लेने की एक तस्वीर अपलोड की थी, जिस पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है।
खास बात ये है कि अर्जुन कपूर ने इस फोटो में अनुष्का शर्मा के मोजे पर कमेंट किया है और अनुष्का ने इसका जवाब भी दिया है। पहले अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बालकनी में बैठकर धूप और कॉफी का मजा ले रही हैं। इस फोटो के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा है- 'और ऐसे ही हमारी घर की बालकनी पर सूरज की रोशनी में एक कप कॉफी प्यारी सी याद बन जाती है।'
साथ ही अनुष्का शर्मा ने इशारा किया है कि यह फोटो उनके पति विराट कोहली ने क्लिक की है। इस फोटो पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया और लिखा, 'जुराबों की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह जबरदस्त है।' इस पर अनुष्का शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा- 'बॉस हम तो सॉक्स धोते हैं।' साथ ही अनुष्का शर्मा ने यह भी लिखा कि आखिर सॉक्स कौन ड्राई क्लीन करता है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ग्रे टीशर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं और बालकनी में बैठी हैं और कॉफी पी रही हैं।
बता दें कि फिलहाल अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं और अक्सर उनकी विराट कोहली के साथ फोटो सामने आती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड गए हुए थे, जहां उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। इससे पहले भी कपल की भूटान में ट्रेकिंग करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं।