Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर इस फिल्म के सीक्वल में बनेंगे विलेन, पहली फिल्म में रितेश देशमुख ने किया था धमाकेदार रोल

काफी समय से बॉलीवुड में चर्चा है कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी अपनी हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं।एक विलेन में रितेश देशमुख सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे।

By Vineet SharanEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:23 PM (IST)
अर्जुन कपूर इस फिल्म के सीक्वल में बनेंगे विलेन, पहली फिल्म में रितेश देशमुख ने किया था धमाकेदार रोल
अर्जुन कपूर इस फिल्म के सीक्वल में बनेंगे विलेन, पहली फिल्म में रितेश देशमुख ने किया था धमाकेदार रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। काफी समय से बॉलीवुड में चर्चा है कि राइटर और निर्देशक मिलाप जावेरी अपनी हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं। 2014 की हिट फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। पर इस फिल्म रितेश देशमुख के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। वह फिल्म में विलेन बने थे। खबरों की मानें तो अब रितेश देशमुख वाले रोल के लिए सीक्वेल फिल्म में फिल्ममेकर्स अर्जुन कपूर को साइन करने की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभा सकते हैं।

loksabha election banner

ग्रे कैरेक्टर निभाना चाहते हैं अर्जुन

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो प्रोड्यूसर एकता कपूर जल्द ही एक विलेन दूसरा भाग शुरू करने की सोच रही हैं। इसलिए अर्जुन कपूर को साइन करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर इस समय ग्रे शेड का कैरेक्टर स्क्रीन पर निभाना चाहते हैं। वह एक विलेन-2 का हिस्सा बनने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म एक विलेन 2 को भी मोहित सूरी ही डायरेक्ट करेंगे।

एक हिट फिल्म की जरूरत है अर्जुन कपूर को

वर्क फ्रंट बात करे तो अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन के पास 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्में भी हैं। अब अर्जुन को एक बड़ी हिट फिल्म की जरूरत है क्योंकि उनकी पिछली फिल्में 'इंडियाज मोस्ट वांटेड', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'नमस्ते इंग्लैंड' फ्लॉप हो गई थीं। अर्जुन आजकल अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.