Move to Jagran APP

India's Most Wanted First Look आया, अर्जुन कपूर की आंखों में छिपा है गहरा राज़

Indias Most Wanted First Look poster - फिल्म इश्क़जादे से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर की ये 12वीं फिल्म है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:09 AM (IST)
India's Most Wanted First Look आया, अर्जुन कपूर की आंखों में छिपा है गहरा राज़
India's Most Wanted First Look आया, अर्जुन कपूर की आंखों में छिपा है गहरा राज़

मुंबई। अजय देवगन के साथ फिल्म रेड बनाने वाले राजकुमार गुप्ता ने अब एक और क्राइम ड्रामा शुरू कर दिया है, जिसका नाम इंडियाज़ मोस्ट वांटेड है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं और उनका नया लुक बड़ा ही सरप्राइजिंग है। इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें अर्जुन कपूर की आंखों का एक अलग ही अंदाज़ दिख रहा है l 

loksabha election banner

फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और फिल्म इस साल 24 मई को रिलीज़ होगी। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है ।ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर।

कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाये कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था l 

राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की माँ और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं। फिल्म इश्क़जादे से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर की ये 12वीं फिल्म है। इंडियाज़ मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े। राजकुमार कहते ने अर्जुन कपूर के बारे में कहा था कि, वह एक सीरियस और हार्ड वर्किंग एक्टर हैं। 

यह भी पढ़ें: आमिर खान की अगली फिल्म का नाम तय, हॉलीवुड कनेक्शन है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.