अर्जुन कपूर बने जोकर, कटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा और आयुष्यमान खुराना ने ऐसे किया रिएक्ट
Arjun Kapoor Shares Pictures Of Himself As Joaquin Phoenix Joker अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को भी मलाइका अरोड़ा ऑफिसियल कर चुकी हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl अर्जुन कपूर की अंतिम फिल्म पानीपत को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। अब बुधवार को उन्होंने जोकिन फीनिक्स के जोकर के अंदाज में खुद की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरा नाम जोकर।
पोस्ट में वह जोकर फिल्टर का उपयोग करते हुए नजर आए। पोस्ट में अर्जुन कपूर के इस फोटो को परिणीति चोपड़ा ने मजाकिया रिएक्शन दियाl उन्होंने लिखा, ‘हरकतें भी।’ हालांकि आयुष्मान खुराना ने प्रशंसा से ताली बजाने वाले हाथों की इमोजीज़ शेयर की हैं, जबकि कटरीना कैफ ने इसे ‘शानदार' कहा हैं।
अर्जुन कपूर ने फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म पानीपत में मराठा पेशवा सदाशिवराव भाऊ की भूमिका निभाई, जिन्होंने अहमद शाह अब्दाली के नेतृत्व में आक्रमणकारी अफगान सेना से लोहा लिया था। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, यह 1761 में हुआ था। फिल्म में सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका कृति सनन ने निभाई है। यह फिल्म भारतीय इतिहास में लड़ी गई सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक पर आधारित है।
अर्जुन कपूर जल्द संदीप और पिंकी फरार में भी नजर आएंगे, इस फिल्म में वह परिणीति के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 में भी नजर आएंगे। फिल्म रिलीज होने से पहले अर्जुन के लुक की तुलना बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के लुक से हुई थी। अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म अभिनेता और सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता हैंl
अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को भी ऑफिसियल कर चुकी है मलाइका अरोड़ाl मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान से एक लड़का भी हैl अर्जुन कपूर ने अभी मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी की डेट पर चुप्पी साध रखी हैंl