Arjun Kapoor की लव स्टोरी में रहे हैं कई विलेन, कभी बेस्टफ्रेंड ने दिया धोखा तो...
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर मीडिया में बने रहते हैं। एक्टर हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए। जहां उन्होंने अपनी रियल लाइफ के विलेन के बारे में बताया।
शिखा धारीवाल, मुंबई जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव रिलेशनशिप अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका के साथ पेरिस में अपना जन्मदिन सेलिब्रेशन कर लौटे हैं। अर्जुन और मलाइका ने पेरिस ट्रिप पर उनकी रोमांटिक डेट्स की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो काफी वायरल भी हुई। अर्जुन कपूर ने एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी पेरिस ट्रिप और लव लाइफ से जुड़ा मजेदार खुलासा किया है।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर से एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया ने सवाल करते हुए पूछा कि प्यार के मामले में उन्हें कभी किसी से डर लगा या उनकी लाइफ में भी कोई विलेन है। अर्जुन ने इस सवाल पर सीरियस जवाब देते हुए कहा कि "अगर आपका प्यार सच्चा हो तो कोई फर्क नहीं पड़ता और हर लव स्टोरी में हीरो के अलावा विलेन तो होता ही है, तो हो सकता है आपको उससे फर्क पड़ता हो, लेकिन मुझे नही पड़ता है। या आप उस विलेन को हीरो समझते हो, लेकिन मेरे लिए वो हीरो नहीं है, लेकिन सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट प्यार है और अगर प्यार सच्चा है तो विलेन के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।"
View this post on Instagram
इसी से जुड़े सवाल की ओर रिपोर्टर ने मजाकिया अंदाज में अर्जुन की खिंचाई करते हुए पूछा की पेरिस की ट्रिप कैसी थी ,इस बात पर जवाब देते हुए अर्जुन कहते हैं कि "क्या आप मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं ? मैंने इंस्टाग्राम पर पेरिस ट्रिप से जुड़ी लगभग सभी अपडेट शेयर की है। आप वहां चेक कर लीजिएगा।"
View this post on Instagram
ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म से जुड़े सवालों के बीच मीडिया ने अर्जुन से एक और सवाल पूछा कि क्या आपने कभी रियल लाइफ में विलेन वाला कोई काम किया है ? इस सवाल पर हंसते हुए अर्जुन कहते हैं कि "मैंने निजी जिंदगी में कभी कोई विलेन जैसा काम नहीं किया और मैं कभी रियल लाइफ में विलेन बन ही नहीं पाया, लेकिन मेरे बेस्ट फ्रेंड ने जरूर मेरी लाइफ में विलेनगिरी दिखाई है।"
View this post on Instagram
एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए अर्जुन कहते हैं कि "असल में मैंने एक बार अपने बेस्ट फ्रेंड से कहा कि देखो मुझे वह लड़की बहुत पसंद है। क्या तुम पता कर सकते हो कि वह लड़की मेरे बारे में क्या सोचती है। अब मेरे बेस्ट फ्रेंड ने उस लड़की से मेरे बारे में कोई बात ही नहीं की और अपनी सेटिंग कर ली। मुझे यह बात तब समझ आई जब पता चला कि दोनों उसे डेट कर रहे हैं। तो मैं कभी रियल लाइफ में विलेन नहीं रहा, लेकिन हां मेरा दोस्त जरूर मेरी जिंदगी में विलेन बन गया था।"