Arjun Kapoor ने बयां किया दर्द, बताया- मन में आते थे गंदे ख्याल, बर्तन और वॉशरूम खुद किया साफ
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट मे आ गए थे। लेकिन अब वह इसे मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। कोरोना से जंग के बीच अर्जुन का क्या हाल हुआ था अब उन्होंने अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है।
नई दिल्ली,जेएनएन। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। अबतक न जानें कितने लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं कई स्टार्स भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट मे आ गए थे। लेकिन अब वह इसे मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। कोरोना से जंग के बीच अर्जुन का क्या हाल हुआ था, अब उन्होंने अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है।
View this post on Instagram
6-8 घंटे लगे थे इस सच्चाई को स्वीकार करने में
अर्जुन कपूर ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना से जंग के बीच अपने अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया, 'कैसे उन्हें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना होने की बात को स्वीकार करने में उन्हें छह से आठ घंटे लगे थे। वहीं जब मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई तो इसके बाद भी शरीर में काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। कोरोना से उनके शरीर की एनर्जी और इम्युनिटी काफी कम हो गई है।
मन में आते थे गंदे ख्याल
अर्जुन ने आगे कहा, 'उनके मन में कई तरह के बुरे और गंदे ख्याल आते थे। काम बंद होने और शूट न कर पाने को लेकर टैंशन में था। लेकिन इन सबसे मैंने हार नहीं मानी और इससे हिम्मत से लड़कर जीता।'
बर्तन और वॉशरूम खुद साफ किया
अर्जुन ने बताया, 'उनकी बहन अंशुला कपूर उस दौरान उनके पास ही थीं। उन्होंने भाई का आइसोलेशन रूम ऐसे तैयार किया जैसे वह अपने खुद के ही रूम में रह रहे हों। वहीं उन्होंने अपने बर्तन और अपना वॉशरूम खुद ही साफ किया। वहीं उन्होंने डिस्पोजेबल प्लेट्स में खाना खाना। मेरी इम्युनिटी कुछ कम हो गई थी। मुझे एनर्जी चाहिए थी, इसलिए मैंने 14 दिन बाद धीरे-धीरे टहलना शुरू किया।'