Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी ख़बर, शूटिंग के दौरान लगी चोट

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। इसमें उनके पैरों में पट्टी बंधी हुई है। उनके एक टखने पर बर्फ़ का बैग दिख रहा है तो दूसरे पर सफेद कलर की पट्टी।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 06:41 PM (IST)
अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी ख़बर, शूटिंग के दौरान लगी चोट
अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी ख़बर, शूटिंग के दौरान लगी चोट

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर उन बॉलीवुड सेलेब्स में हैं, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। वह इसका इस्तेमाल करके अपने फैंस को आने वाले प्रोजेक्ट और डेली के अपडेट्स देते हैं। इस बार अर्जुन कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे उनके फैंस काफ़ी ख़ुश नहीं होने वाले हैं। दरअसल, अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान घायल होने की ख़बर के बारे में जानकारी दी है। 

loksabha election banner

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। इसमें उनके पैरों में पट्टी बंधी हुई है। उनके एक टखने पर बर्फ़ का बैग दिख रहा है, तो दूसरे पर सफेद कलर की पट्टी। इस फोटो के साथ अर्जुन ने लिखा, ' सिंपल फैमिली कॉमेडी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक सामान्य-सी चोट।' टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर इस वक्त एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ एक फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म की शूटिंग एक साल से पंजाब में चल रही है। 

इसके इतर अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ फैशन इवेंट में नजर आए थे। दोनों एक फैशन इवेंट में डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप वॉक करते दिखाई दिए थे। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस इवेंट का फोटो भी शेयर किया था। रैंप वॉक के बाद जाह्नवी कपूर ने इसे स्पेशल वाली फ़ीलिंग बताई थी। यह शो कोलकाता में आयोजित कराया गया था। 

आपको बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर 'पानीपत' फ़िल्म में नज़र आए थे। इसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म को लेकर राजस्थान और जाट बेल्ट में विवाद भी हुआ था। अर्जुन ने इसमें सजंय दत्त और कृति सनोन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जैसी कि उम्मीद की जा रही थी। अब देखना होगा कि अर्जुन अपनी अपकमिंग फ़िल्म में क्या कमाल करते हैं? 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.