डिलीवरी के बाद 11 दिन में इतनी बदल गईं Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड Gabrielle, हैरान कर देंगी नई तस्वीरें
गेब्रिएला की ये तस्वीरें देखकर सबका सवाल यही है कि आखिर इतने कम दिनों में उनका पेट इतना कम कैसे हो गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला नें 18 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया है। गेब्रिएला ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में उनका बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन नज़र आ रहा है।
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और साउथ अफ्रिकन मॉडल गेब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिया था। हालही में गेब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बैक टू बैक कुछ स्टोरीज डाली हैं जिसमें उन्होने अपने बेबी बंप की तस्वीरों के बाद डिलीवरी के 11वें दिन की तस्वीर डाली है। गेब्रिएला का बिफोर-आफ्टर लुक काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि इन तस्वीरों में वो एकदम फिट नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : Arjun Rampal नें अपने न्यूबॉर्न जूनियर रामपाल को दिया ये प्यारा नाम , पोस्ट में हुए भावुक
गेब्रिएला की ये तस्वीरें देखकर सबका सवाल यही है कि आखिर इतने कम दिनों में उनका पेट इतना कम कैसे हो गया। डिलीवरी के मात्र 11 दिनों में इतना बेहतरीन कमबैक करना वाकई कमाल है।
यह भी पढ़ें : Arjun Rampal तीसरी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades ने बेटे को दिया जन्म
आपको बताते चलें कि पहली पत्नी से अलग होने के बाद से ही गेब्रिएला और अर्जुन रामपाल 2018 से साथ हैं। अर्जुन को अपनी पहली पत्नी से अर्जुन की दो बेटियां माहिका और माहिरा हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक न्यूबॉर्न बेबी की एक फोटो शेयर की थी जिसमें अर्जुन ने अपने बेटे का नाम अपने फैंस को बताया था। आपको बता दें कि गेब्रिएला और अर्जुन ने अपने बेटे का नाम अरीक रखा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप