Malaika Arora से सरेआम फ्लर्ट करने लगा ये शख्स तो 'भड़क' उठे Arjun Kapoor, वीडियो में देखें रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। हाल ही में एक शो का हिस्सा बने अर्जुन ने होस्ट को गर्लफ्रेंड मलाइका से फ्लर्ट करने पर करारा जवाब दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बालीवुड के सबसे चर्चित लवबर्ड मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2019 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां अर्जुन कपूर का मलाइका के लिए पजेसिव रूप देखने को मिला।
हर साल होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ब़ॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने दस्तक दी है। इस फेस्टिवल को टीवी एक्टर करण टैकर होस्ट कर रहे हैं। शो होस्ट करने के दौरान करण ने मलाइका अरोड़ा से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया, जिसपर अपना पजेसिव रुप दिखाते हुए अर्जुन के उन्हे करारा जवाब दे दिया।
यह भी पढ़ें : Malaika Arora एयरपोर्ट पर आईं नजर, साथ में थे Arjun Kapoor, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें
दरअसल बात कुछ यूं हुई की शो में ग्रेंड एंट्री लेने के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ बैठ गए। शो को होस्ट करते हुए करण दोनों के पास आ पहुंचे। करण ने मलाइका से कुछ सवाल किया जिसपर मलाइका ने उन्हे सहजता से जवाब दे दिया। जाते-जाते करण ने मलाइका से फ्लर्ट करते हुए अर्जुन से कहा कि आप काफी लकी हैं जो आपको इनके बाजू में बैठने का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें : Malaika Arora अपने पूरे परिवार संग आईं नजर, बेटे Arhaan Khan भी थे मौजूद, देखिए तस्वीरें
इस बात को सुन अर्जन अपनी कुर्सी छोड़ कर खड़ें हुए और पीछे बैठी ऑडियंस की ओर इशारा करते हुए कहा कि तू पीछे जा कर फ्लर्ट कर ना। अर्जुन की इस क्यूट पजेसिवनेस को देख कर चारों तरफ से लोग हूटिंग करने लगे। जिसे सुनकर मलाइका अरोड़ा ने भी शरमाना शुरु कर दिया।
मलाइका इस मौके में लाल रंग की एक खूबसुरत ड्रेस में शामिल हुईं थी वही अर्जुन कपूर ब्लैक कलर की हाईनेक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर और ग्लासेज के साथ नज़र आए।
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always
कई दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें आ रही हैं लेकिन अब तक दोनों ने ही इस बारे में कोई जवाब नही दिया है। अक्सर कई मौकों पर इन लवबर्ड्स को साथ में ही स्पॉट किया जाता है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप