Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, PM-CM केयर फंड्स समेत इन 5 जगह किया डोनेट

अर्जुन कपूर ने पीएम केयर फंड्स और सीएम रिलीफ फंड समेत पांच जगहों पर डोनेट किया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 11:50 AM (IST)
अर्जुन कपूर ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, PM-CM केयर फंड्स समेत इन 5 जगह किया डोनेट
अर्जुन कपूर ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, PM-CM केयर फंड्स समेत इन 5 जगह किया डोनेट

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ इस जंग में पूरा देश एक साथ नजर आ रहा है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक, सभी सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जिससे जैसे बन पड़ रहा है वो वैसे सरकार और गरीबों की मदद कर रहा है। इस जंग में सेलेब्स ने दिल खोलकर पीएम केयर्स और सीएम केयर फंड्स में दान किया है।

loksabha election banner

अक्षय कुमार, शाहरुख खान, करीना कपूर, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने गरीबों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। और अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का भी नाम जुड़ गया है। अर्जुन कपूर ने पीएम केयर फंड्स और सीएम रिलीफ फंड समेत पांच जगहों पर डोनेट किया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इंडिया इस वक्त संकट के बीच फंसा है। और देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने भारतीय भाईयों और बहनो की मदद करनी चाहिए। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं कि कुछ जगह योगदान कर के मैं लोगों की मदद कर सकूं। इसलिए मैं पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, गिव इंडिया, द विशिंग फैक्ट्री, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज में डोनेट कर रहा हूं। हम कोविड-19 से तभी लड़ सकते हैं जब हम एक साथ खड़े होंगे। इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि आगे आएं और अपने हिसाब से लोगों के मदद करें'। हालांकि अपने पोस्ट में अर्जुन ने रकम का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितने रुपए किस संस्था को दान किए हैं। 

 

View this post on Instagram

🙏🇮🇳

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.