Move to Jagran APP

Arjun Kapoor और रकुल प्रीत सिंह ने अपने नए गाने का किया खुलासा, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग ‘दिल है दीवाना’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह जल्द ही डांस वीडियो सॉन्ग दिल है दीवाना में नजर आने वाले हैं। इस की जानकारी दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर दी। दोनों ने पोस्टर शेयर कर सॉन्ग की रिलीज डेट का भी एलान किया है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM (IST)
Arjun Kapoor और रकुल प्रीत सिंह ने अपने नए गाने का किया खुलासा, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग ‘दिल है दीवाना’
Arjun Kapoor and Rakul Preet Singh revealed their new song 'Dil Hai Deewana'. photo source @arjunkapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह जल्द ही डांस वीडियो सॉन्ग 'दिल है दीवाना' में नजर आने वाले हैं। इस की जानकारी एक्टर-एक्ट्रेस में अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर दी। साथ ही रकुल प्रीत सिंह ने पोस्टर शेयर कर सॉन्ग की रिलीज डेट का भी एलान किया है।

loksabha election banner

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने  इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘देखिए क्या होता है जब द प्रिट्री द गुड से मिलती है, जानने के लिए तैयार हो जाइए। सॉन्ग ‘दिल है दीवाना’ 17 अप्रैल को रिलीज होगा।’

वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘गुड वर्सेज प्रिट्री। सॉन्ग दिल है दीवाना 17 अप्रैल को रिलीज होगा।’ वहीं दोनों ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिस पर अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिखा था। साथ ही सॉन्ग नाम को लेकर खुलासे की सूचना थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूषण कुमार ने बताया कि, ‘दिल है दीवाना एक डांस सॉन्ग है, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस मजेदार म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह कुल अंदाज में नजर आने वाले हैं और मुझे उम्मीद है कि ये सॉन्ग दर्शको को पसंद आएगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस वीडियो सॉन्ग का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इस सॉन्ग को म्यूजिक फेसम म्यूजिशन तनिष्क बगची ने दिया है और गाने को दर्शन रावल और ज़ारा खान ने क्रॉप किया है। इस सॉन्ग को शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस सॉन्ग का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तैल किया जा रहा है।

वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नीना गुप्ता, सोनी राजदान, दिव्या सेठ, रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक काश्वी नायर द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म की कहानी साल 1947 से शुरू होकर 2020 तक तीन पीढ़ियो पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत न्यू जेनरेशन के कपल्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 में देश के बंटवारे के वक्त जोड़े में नजर आएगे। इस फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर कर रही हैं, फिल्म को एम्मे एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.