मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश कर बुरे ट्रोल हुए अर्जुन कपूर, यूज़र्स बोले- 'एक बच्चा मां का प्यार लेते हुए'
अर्जुन कपूर ने मलाइका को विश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपनी इस पोस्ट पर लिए अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया यूज़र्स ने जमकर ट्रोल किया। न केवल अर्जुन बल्कि मलाइका अरोड़ा को भी यूज़र्स ने आड़े हाथों ले लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन अपना 48वां जन्मदिन मनाया। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उन्हें कई लोगों ने बधाई दी। लेकिन इस खास मौके पर मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें विश कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। अर्जुन कपूर ने मलाइका को विश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपनी इस पोस्ट के लिए अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया यूज़र्स ने जमकर ट्रोल किया। न केवल अर्जुन बल्कि मलाइका अरोड़ा को भी यूज़र्स ने आड़े हाथों ले लिया।
दरअसल अर्जुन कपूर ने बीते दिन मलाइका अरोड़ा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को गाल पर किस कर रही थीं। अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीर तो बेहद प्यारी थी लेकिन यूज़र्स ने इसे देख दोनों के रिलेशनशिप और दोनों के बीच के उम्र के फासले को निशाना बनाया। कई लोगों ने अर्जुन कपूर कर इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मलाइका और उनके रिलेशन का खूब मज़ाक बनाया।
अर्जुन कपूर के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'मां बेटे लग रहे हो।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक बच्चा मां का प्यार लेते हुए।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मां के प्यार से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है।' इसके अलावा कई लोगों ने सलमान खान और मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान का नाम लेकर भी दोनों को ट्रोल किया। साथ ही साथ कई लोगों ने तो अर्जुन को ये तक सलाह दे दी कि 'भाई तुम्हे इससे अच्छी मिल सकती थी।'
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अक्सर कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। दोनों के रिलेशशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार तो काफी समय से गर्म था लेकिन दोनों ने ही इस बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि अब अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।