सोनम कपूर की शादी में रेड कारपेट पर ये रहे कुछ इमोशनल मोमेंट, अर्जुन जाह्नवी-खुशी दिखे साथ-साथ
सोनम कपूर का वेडिंग रिसेप्शन मंगवार की शाम से शुरू हुआ था जो देर रात तक चला। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज मौजूद थे।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में जहां पार्टी के अंदर खूब मस्ती होती नजर आयी। कुछ उतनी ही खास रेड कारपेट की शाम भी रही। वजह यह थी कि यहां कुछ ऐसे खास मोमेंट्स कैप्चर हुए, जिनकी वजह से ये शाम और खास बन गयी।
सबसे खास बात यह रही कि पहली बार वरुण धवन अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा के साथ फोटोग्राफर को पोज देते नजर आये और दोनों का यूं साथ आना उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा गया। एक खास और इमोशनल मोमेंट तब भी रहा, जब पहली बार अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ एक परिवार की तरह तस्वीर खिंचवाते नजर आये। बोनी की सार्वजनिक रूप से यह पहली तस्वीर होगी जब मीडिया ने पहली बार अर्जुन को अंशुला के अलावा जाह्नवी और खुशी के साथ देखा। अर्जुन श्रीदेवी के निधन के बाद से ही दोनों बहनों के करीबी हो गए हैं और उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम की शादी में गिले शिकवे दूर, ऐश्वर्या भी आयीं और सोनम के ऑनस्क्रीन सांवरियां रणबीर भी
शाहिद कपूर मीरा राजपूत का पूरा ख्याल रखते नजर आये, चूंकि मीरा दोबारा मां बनने वाली हैं। किरण राव आमिर के साथ नहीं बल्कि उनके बेटे जुनैद खान के साथ एंट्री लेती नजर आयीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक कपल की तरह ही एंट्री करते नजर आये तो, सलमान कटरीना को अपने खास अटेंशन से रोक नहीं पाए और सभी ने इस बात पर बखूबी गौर भी किया। कटरीना और उनकी बहन इजाबेल की बांडिंग खूब नजर आयी। तो जाह्नवी और खुशी कपूर हर जगह साथ दिखे। मजेदार बात यह भी रही कि इसी दौरान कुछ एक्स भी आपस में टकराए, आलिया जहां सिद्धार्थ से टकरायीं, तो रणबीर कटरीना और सलमान भी एक छत्त के नीचे टकराए।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर के रिसेप्शन में शाहरुख़-सलमान ने साथ में किया जबरदस्त डांस
सोनम कपूर का वेडिंग रिसेप्शन मंगवार की शाम से शुरू हुआ था जो देर रात तक चला। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज मौजूद थे।