Move to Jagran APP

शादी में सोनम कपूर की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

सोनम कपूर की फिल्म वीरे डी वेडिंग जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में करीना कपूर, शिखा तलसानिया भी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 04:33 PM (IST)
शादी में सोनम कपूर की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी
शादी में सोनम कपूर की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग काफी चर्चा में हैं। लेकिन उससे भी अधिक उनकी रियल लाइफ वेडिंग की चर्चाएं हैं। सोनम कपूर ने जाहिर है कि अपनी शादी में वे सारी ख्वाहिशें पूरी की होंगी जिसका सपना हर लड़की करती है और उनके माता पिता ने भी उनकी चाहतों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी।

loksabha election banner

लेकिन आप लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि एक ख्वाहिश जो सोनम कपूर ने की थी , वो तमाम कोशिशों के बावजूद पूरी नहीं हो पाई थी। और इसमें उनके पैरेंटस भी कुछ नहीं कर पाएंl खुद सोनम कपूर ने यह राज खोला। सोनम कपूर ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि उनकी बहुत चाहत थी कि उनकी शादी में अरिजीत सिंह गाना गाएं। उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश जाहिर भी कर दी थी। उन्होंने अपनी मॉम सुनीता कपूर को यह कह दिया था कि वह अरिजीत को गाने के लिए बुलाएं। लेकिन सोनम कहती हैं कि उन्हें यह जानकर बहुत हैरानी हुई थी कि अरिजीत ने मना कर दिया। इसकी वजह यह थी कि अरिजीत सिंह पार्टियों में और शादियों में जाकर गाते ही नहीं हैं। सोनम ने बताया कि इस बात से तो उनका दिल ही टूट गया। जब उन्हें पता चला कि अरिजीत बहुत प्राइवेट सिंगर हैं और उन्होंने आज तक किसी भी शादी या पार्टी में गाना नहीं गाया है। वैसे बता दें कि सोनम कपूर की शादी की बादशाह ने खूब गाने गाए। उनकी नई फिल्म वीरे डी वेडिंग के गाने भी खूब गुनगुनाए गए।

पार्टी में सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने जम कर डांस किया और उनका डांस ही सबसे ज्यादा चर्चे में रहा। रणवीर सिंह, सलमान खान और शाहरुख खान ने भी समा बांधे रखा। अर्जुन कपूर ने भी जम कर मस्ती की। सोनम कपूर की फिल्म वीरे डी वेडिंग जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में करीना कपूर, शिखा तलसानिया भी हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: बस इतनी कमाई के बाद साल की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म बन जायेगी राज़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.