नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ अपने रुमर्ड अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि अभिनेताओं ने अफेयर से जुड़ी अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया हैl अपने सोशल मीडिया पोस्ट, आउटिंग और डिनर डेट उनके अफेयर के बारे में बताते हैं। सुशांत ने हाल ही में अपने पेरिस वेकेशन से एक वीडियो शेयर कियाl इसमें वह डिज्नीलैंड में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को पीछे से शूट किया गया है, वह वंडरलैंड पार्क में एंट्री कर रहे है। हालांकि इसमें इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि अभिनेता का वीडियो किसने लियाl टाइम्स ऑफ इंडिया की वेब साइट को लगता है कि इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी लेडीलव रिया ने शूट किया हैl
रिया भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रही हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भी इन दिनों पेरिस में छुट्टियां मना रही हैl सुशांत और रिया एक साथ पेरिस में अब छुट्टियां मना रहे है तो यह निश्चित रूप से एक संयोग नहीं हो सकता है। इससे पहले लद्दाख से भी एक ही स्थान पर और एक ही बच्चे के साथ उनकी व्यक्तिगत तस्वीरों ने उनके रोमांस की अफवाहें उड़ाई थीं।
हालांकि दोनों ने अपने प्रशंसकों के साथ एक साथ तस्वीरें शेयर नहीं की हैंl वे शायद लिंक अप के डॉट्स कनेक्ट करने के लिए अपने प्रशंसकों के लिए फिलर्स छोड़ रहे हैं। इस बीच सुशांत को आखिरी बार नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में देखा गया थाl इसमें श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।
फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने सराहा थाl वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा व्यापार किया हैंl इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ से अधिक रही थींl
View this post on Instagram
😍😘😘😘 @bollywood_celebs5 #bollywood_celebs5 #rheachakraborty
A post shared by bollywood_celebs (@bollywood_celebs5) on Oct 5, 2019 at 9:55am PDT
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।