अरबाज़ खान कर रहे हैं इस इटैलियन मॉडल को डेट, देखें खूबसूरत तस्वीरें
अरबाज़ खान मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद जोर्जिया को डेट कर रहे हैं। जोर्जिया एक इटालियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अरबाज़ खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शादी के टूट जाने के बाद अब अरबाज़ खान एक इटालियन मॉडल और एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में आ चुके हैं।
कई सारी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके अरबाज़ खान ने साल 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी कर ली थी। कई सालों तक खुशहाल जिंदगी जीने के बाद दोनों को तालमेल में दिक्कतें आने लगीं। आखिरकार साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। अब मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज़ खान की जिंदगी में जोर्जिया अंद्रानी आ चुकी हैं।
जोर्जिया अंद्रानी एक इटालियन मॉडल हैं। उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के बाद जोर्जिया कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और कमर्शियल का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पिछले दो सालों से डेट कर रहे हैं। हालांकि अब तक ना तो अरबाज़ ने ना ही जोर्जिया ने इस रिश्ते पर मोहर लगाई है।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म की शूटिंग शुरू, पहली फिल्म में अक्षय कुमार थे
दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। जोर्जिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई बार अरबाज़ खाने के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। 1998 में शादी के बाद मलाइका अरोड़ा साल 2002 में बेटे अरहान खान को जन्म दिया था। अब अरबाज़ से अलग होने के बाद अरहान की कस्टडी भी मलाइका को दी गई है।
आपको बताते चलें कि अरबाज़ खान ने फिल्म दरार से 1996 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने एक सनकी आदमी का रोल निभाया था। अपने डेब्यू के बाद अरबाज़ खान कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। एक्टिंग के बाद अरबाज़ खान ने प्रोडक्शन की तरफ रुख कर लिया है। अरबाज़ खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म दबंग 3 जल्द ही 20 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है।