वेस्टइंडीज दौरे पर Virat Kohli, पत्नी Anushka Sharma के साथ ऐसे कर रहे इन्जॉय, देखें तस्वीरें
भारतीय कप्तान Virat Kohli अपनी टीम के साथ इस वक्त वेस्ट इंडीज के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ हैं। (Photo- Anushka Sharma News Twitter)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ इस वक्त मियामी में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें अपने दोस्तों और फैंस के साथ दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में विराट-अनुष्का अपने दोस्तों के साथ लंच कर रहे हैं तो कुछ में वो अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं।
टीम इंडिया इस वक्त वेस्ट इंडिज के दौरे पर है। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी अपने पति को सपोर्ट करने उनके साथ वेस्ट इंडीज पहुंची हुई हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का टीम के साथ किसी दौरे पर हों। इससे पहले भी कई बार वो टीम के साथ दिख चुकी हैं। इस बात के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन अनुष्का हमेशा अपने पति को सपोर्ट करने जाती हैं।
@AnushkaSharma & @imVkohli while at Dubai airport yesterday 💙📸 #Virushka pic.twitter.com/RgJOjXD88U — Anushka Sharma News (@AnushkaNews) July 30, 2019
@AnushkaSharma & @imVkohli with friends in Florida 💕📸 #Virushka pic.twitter.com/pz0Ys1M4X9— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) July 31, 2019
@AnushkaSharma with fans at Fort Lauderdale, Florida 💕📸 pic.twitter.com/Y6KGtjYDue — Anushka Sharma News (@AnushkaNews) July 31, 2019
इससे पहले वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भी अनुष्का, टीम और विराट को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंची थीं। हालांकि भारत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ही बाहर हो गया था। लेकिन अनुष्का और विराट ने इंग्लैंड में कुछ दिन बिताए थे जिसकी वजह से दोनों को ट्रोल भी किया गया था।
अनुष्का शर्मा वैसे इस वक्त किसी और वजह से भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म फेयर को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्हेें अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की है। अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर विराट के गुस्से तक, हर बात का अनुुष्का ने बेबाकी से जवाब दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का 2018 में शाहरुख खान के साथ 'ज़ीरो' में नजर आई थीं उसके बाद से उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।
✨✨✨ pic.twitter.com/nRE7lfpOHm— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 31, 2019
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप