Move to Jagran APP

सुई धागा में अनुष्का जो कर रही हैं, कभी स्कूल में किया करती थीं

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 02:47 PM (IST)
सुई धागा में अनुष्का जो कर रही हैं, कभी स्कूल में किया करती थीं
सुई धागा में अनुष्का जो कर रही हैं, कभी स्कूल में किया करती थीं

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शरत कटारिया की फिल्म सुई धागा में अनुष्का अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म में वह ममता के किरदार में हैं। वह सुई धागा-मेड इन इंडिया में एक एम्ब्रॉयडर की भूमिका निभा रही हैं। अनुष्का एक परफेक्शनिस्ट के तौर पर जानी जाती है। इसलिए, इस भूमिका को पूर्णता देने के लिए अनुष्का ने हर संभव मेहनत की।

loksabha election banner

फिल्म में अनुष्का का किरदार कढ़ाई प्रतिभा के जरिए आत्मनिर्भर बन जाता है और अपने पति मौजी के साथ अपने समुदाय में अपना खुद का नाम बनाता है। मौजी एक दर्जी है। बेरोजगारी से निकलते हुए, दोनों अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर सफलता की नई कहानियां गढ़ते हैं। अनुषका कहती हैं, "मैं हमेशा फिल्मों में चुनौती, नई यात्रा और अनुभव के लिए तैयार रहती हूं। मुझे पता था कि मुझे अपनी भूमिका कैसे जीवंत बनानी है सुई धागा की कला के साथ आत्मविश्वास से स्क्रीन पर आना है। मुझे एक प्रामाणिक एम्ब्रॉयडर की तरह दिखने के लिए काफी समय देना पड़ा और मेहनत करनी पड़ी। मैं इस कौशल को सीखने के लिए वास्तव में उत्साहित थी। मैं इस तैयारी में डूब गई थी और मैंने इसका पूरी तरह से आनंद लिया।" निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं, "अनुष्का जब स्क्रीन पर अपना रोल निभाती हैं, तो खुद वह कैरेक्टर बन जाती है। यह उनकी अनूठी और दुर्लभ प्रतिभा है।वह सुई-धागा का आर्ट जानती थी, क्योंकि उन्होंने अपने स्कूल में इस पर थोड़ा सा काम किया था। लेकिन, उन्होंने इसका पूरी तरह अभ्यास किया। अनुष्का एक परफेक्शनिस्ट हैं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शूटिंग से पहले 2 महीने तक एम्ब्रॉयडरी की ट्रेनिंग ली जाए। यहां तक कि वह सेट पर भी कढ़ाई का काम करती थी, ताकि इस स्किल का अभ्यास कर सके। मुझे लगता है कि एक समय के बाद, उन्होंने सेट पर फन के लिए भी यह काम किया"। 

सुई-धागा से अपने ब्लॉकबस्टर दम लगा के हइशा के बाद मनीष शर्मा और शरत कटारिया, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक की जोड़ी फिर से एक साथ आ रही है। यह फिल्म उस अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो भारत के हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। यह फिल्म आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान खोजने को ले कर है। फिल्म में वरुण और अनुष्का शर्मा की जोड़ी है। अनुष्का फिल्म में एक एम्ब्रॉयडर के रोल में है। दोनों शानदार अभिनेता वरुण और अनुष्का की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यह निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यशराज फिल्म्स की एंटरटेनर सुई धागा-मेड इन इंडिया इस साल गांधी जयंती के ठीक पहले, 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: प्रदीप सरकार को हुआ डेंगू, हेलीकॉप्टर ईला की रिलीज डेट आगे बढ़ी

यह भी पढ़ें: Box office:100 करोड़ के आंकड़े को पार करने आगे बढ़ रही Gold, सत्यमेव जयते को लगेगा समय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.