तस्वीरें: अपनी जैसी अनुष्का को देख यूं घूरने लगी मिसेज़ विराट कोहली, ये है वजह
अनुष्का जल्द ही अपने भाई के साथ एक वेब फिल्म बुलबुल को प्रोड्यूस करने वाली हैं। ये एक पीरियड ड्रामा होगा।
मुंबई. अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में एक्टिंग के जरिये काफ़ी लोगों का दिल जीता है और प्रोड्यूसर बन कर ये भी बता दिया है कि वो वो भारतीय सिनेमा में अलग तरह की फिल्मों के जरिये कंट्रीब्यूट करती रहेंगी। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में अनुष्का का मोम का पुतला लगाया गया है।
आज अनुष्का के वैक्स स्टेचू को अनविल किया गया और इस मौके पर अनुष्का वहां मौजूद थीं। सिंगापुर के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी जैसी एक और अनुष्का पा कर वो फूले नहीं समां रही थीं। यहां अनुष्का की इंटरेक्टिव वैक्स प्रतिमा लगाई गई है। यह पहली बार होगा, जब किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री की बोलती हुई प्रतिमा मैडम में लगी है। अनुष्का का नाम ओपरा विनफ्रे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुईस हैमिल्टन की कतार में भी शामिल हो गया है।
मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर अलेक्स वार्ड ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि अनुष्का की यह प्रतिमा हाथ में फोन पकड़ी होगी और दर्शक अनुष्का और उनकी प्रतिमा के साथ सेल्फी ले पायेंगे, साथ ही बोलती प्रतिमा की तरफ से वार्म ग्रीटिंग सुनने का भी मौका मिलेगा. अनुष्का की प्रतिमा लाने का निर्णय इसलिए किया गया है कि कई महीनों से लोग लगातार अनुष्का की प्रतिमा की डिमांड कर रहे हैं.
बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ज़ीरो के प्रमोशन की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान हैं।
अनुष्का जल्द ही अपने भाई के साथ एक वेब फिल्म बुलबुल को प्रोड्यूस करने वाली हैं। ये एक पीरियड ड्रामा होगा। जिसमें बुजुर्ग लोगों के विश्वास और अंधविश्वास को हल्के-फुल्के ढंग से दिखाया जाएगा। कहानी सत्या और उसके भाई की बाल वधु बुलबुल की है जो सत्या के इंग्लैण्ड पढ़ाई के अलग हो जाती है। बाद में सत्या जब वापस आता है तो पाता है कि बुलबुल गांव में लोगों का काम कर जीवन चला रही है।
यह भी पढ़ें: ‘शेरा’ ने मांगा सलमान खान का फोन नंबर, इलाहाबाद से हुआ गिरफ़्तार