Anushka Sharma Photo: रणवीर सिंह को पसंद आईं अनुष्का शर्मा की तस्वीरें, कर दिए इतने सारे कमेंट्स
Anushka Sharma Photo हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें रणवीर सिंह ने कई कमेंट्स किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली अऩुष्का शर्मा ने सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ फॉर्मल कपड़ो में तस्वीरें शेयर की जो कि गली बॉय एक्टर रणवीर सिंह को इतनी पसंद आईं कि वो इनपर कमेंट करने से नहीं चूके।
हाल ही में पीके एक्ट्रेस अऩुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उऩ्होंने नेवी ब्लू रंग का केप स्लीव्स में फोर पीस फॉर्मल सूट पहन रखा है। इस ब्लू सूट के साथ अनुष्का ने वाइट शर्ट और ब्लैक टाई डाली हुई है। फॉर्मल सूट के साथ ब्लैक पैंसल हील्स सेमी बूट पहने हैं।
इन तस्वीरों में अऩुष्का के यूनीक एयरपीस हर किसी को तस्वीर दौबार देखने पर मजबूर कर रहे हैं। इस सूट के साथ उन्होंने गोल्डन एयररिंग कम एयर कवर पहना हुआ है, जोकि बेहद खूबसूरत नज़र आ रहा है। एक्टर रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों में अलग अलग कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें: Karishma Kapoor Photo: पहले ऐसी दिखती थीं करिश्मा कपूर, खुद ने पूछा- 'क्या सही में ऐसी थी मैं'?
अनुष्का ने अपने अकाउंट से लगातार पांच तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर के साथ अनुष्का लिखती हैं, सूटेड और बूटेड। इस तस्वीर में रणवीर ने लिखा, सूपर। अगली तस्वीर में लिखा, लव इट।
रणवीर सिंह के अलावा अनुष्का की तस्वीरों में नीति मोहन, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, दिया मिर्जा, रिया कपूर के भी कमेंट्स आए हैं। अनुष्का और विराट की भी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।
आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान स्टारर आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। इसके बाद अनुष्का इन दिनों किसी भी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था।