इवेंट में इमोशनल हुए विराट कोहली तो पत्नी अनुष्का शर्मा ने KISS कर ऐसे संभाला, देखें वोडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि विराट कोहली इमोशनल हो गए। देखें वीडियो। Photo- Viral Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि विराट कोहली थोड़े से इमोशनल हो गए, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने उन्हें बख़ूबी संभाला। दरअसल, हाल ही में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया है। इसी इवेंट में शरीक़ होने विराट और अनुष्का दिल्ली आए थे। विराट के साथ यहां टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी मौजूद थे।
इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का, पति विराट के हाथ पर किस करती हुई दिख रही हैं। लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है जितनी वीडियो में नजर आ रही है। दरअसल, हुआ यूं कि इवेंट के दौरान घोषणा की गई कि इस स्टेडियम में विराट कोहली के नाम पर भी एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Anushka And Virat Photos: समंदर किनारे पति विराट कोहली के साथ मस्ती के मूड में दिखीं अनुष्का, वायरल हो रही ये फोटो
इस बीच डीडीसीए प्रेसिडेंट रजत शर्मा ने वहां मौजूद लोगों के साथ एक किस्सा शेयर किया। रजत ने बताया कि विराट के पिता के देहांत के बाद अरुण जेटली उनके घर पहुंचे थे। उस समय विराट अंडर-19 टीम में थे और उन्हें एक मैच खेलना था। पिता के देहांत के बाद उन्होंने वो मैच खेला और बहुत अच्छा खेला। जिसके बाद जेटली ने उनकी तारीफ की और कहा कि एक दिन विराट बहुत बड़ा नाम कमाएंगे। उनका नाम को हर कोई पहचानेगा, इतिहास उनका नाम याद रखेगा।
रजत शर्मा की ये बात सुनकर विराट और अनुष्का भावुक हो गए और एक दूसरे को संभालते हुए नजर आए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अनुष्का पहले विराट के हाथ पर किस करती हैं उसके बाद विराट उनका हाथ और मज़बूती से पकड़ लेते हैं। दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।