समंदर के बीच में कुछ यूं मस्ती करते दिखे Anushka Sharma और Virat Kohli, साथ में थे ये खिलाड़ी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस वक्त वेस्टइंडीज में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। (Photo- Anushka Sharma FC)
नई दिल्ली, जेएनएन। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस वक्त वेस्टइंडीज में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में खास बात ये है कि इसमें केवल अनुष्का और विराट नहीं बल्कि टीम इंडिया के तीन और प्लेयर, के एल राहुल, आर अश्विनी और मयंक अग्रवाल भी नजर आ रहे हैं।
के.एल.राहुल ने अपने इंस्टग्राम पर भी इसका का बूमरैंक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, Endless blues। वहीं आर अश्विन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, सीसाइड पर सनसेट देखना... डेडली कॉम्बीनेशन है’ (Seaside plus sunset is a deadly combination)।
"Endless blues 🌊💙" - @klrahul11 via Instagram stories 💕 pic.twitter.com/ip7jlUROGk — Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) August 27, 2019
Seaside plus sunset is a deadly combination👌 pic.twitter.com/u7YpSQR9db— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) August 27, 2019
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा की एक नई फोटो लगभग रोज वायरल हो रही है। हाल ही में वो डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट में एक बोट पर नजर आई थीं। उससे पहले विराट और उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दोनों समंदर किनारे रिलैक्स मूड में नजर आ रहे थे।
In a world where you can be anything , be kind. 💜&✨ #LoveAndLightProject @NushBrand pic.twitter.com/Zs01KHOzH6— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 26, 2019
"💑❤🌞" - @imVkohli via Instagram 💕 #Virushka pic.twitter.com/SbeUWbGVwU— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) August 21, 2019
इससे पहले अनुष्का की ऑरेंज रंग की बिकिनी में एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर वो फोटो शेयर की थी। हालांकि उस फोटो का लोगों ने जमकर मज़ाक बनाया था। लोगों ने उस तस्वीर की तुलना वीएलसी म्यूजिक प्लेयर से कर दी थी।