Move to Jagran APP

मास्क न पहनने वालों से अनुष्का शर्मा की खास अपील, एक्ट्रेस ने कही ये बात

कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देश के कई हिस्सों में अभी भी लोग इस महामारी का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे तरह से एहतियात नहीं बरत रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 10:15 AM (IST)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, तस्वीर- Instagram: anushkasharma

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देश के कई हिस्सों में अभी भी लोग इस महामारी का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे तरह से एहतियात नहीं बरत रहे हैं। अब भी बहुत से लोगों को बिना मास्क से घूमते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों को लेकर सर्वे किया।

loksabha election banner

इस सर्वे के रिजल्ट दिलदहला देने वाले निकले। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लोगों ने ऐसी लापरवाही न करने की अपील की है। अनुष्का शर्मा फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहती हैं। अनुष्का शर्मा अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई पुलिस के सर्वे की रिपोर्ट को साझा किया है। इस रिपोर्ट के साथ अनुष्का शर्मा ने मुंबई के लोगों से मास्क पहनने और लापरवाही न करने की अपील की है। दिग्गज अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मास्क पहल लो, दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा।' सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों पति क्रिकेटर विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। यहां वह वेकेशन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा लंदन से अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल जनवरी के महीने में बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट काफी चर्चा में बने हुए हैं।

हालांकि इन दोनों ने अब तक बेटी वामिका का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन हाल ही में बेटी के छह महीने के होने पर पोस्ट शेयर कर बेटी की हल्की- हल्की झलकियां दिखाई थीं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरों में आखिरी बार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.