क्यों अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाने से मना किया था, जानिए यहां
इस फिल्म को हंसल मेहता ने लिखा है और इसके जरिए विजय गुट्टे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं।
मुंबईl फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई में फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर लॉन्च करते हुए कहा कि उन्होंने पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका को निभाने से मना कर दिया थाl इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि उन्हें कभी भी नहीं लगता था कि वह मनमोहन सिंह जैसी भूमिका निभा पाएंगे।
फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। इस फिल्म से जुड़े कार्यक्रम में मुंबई में ट्रेलर को लॉन्च किया गया। मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि, उन्होंने कभी नहीं लगा था कि वे यह भूमिका निभा सकते हैं। वे कहते हैं कि, लेकिन एक बार मनमोहन सिंह का एक टीवी पर सीन आया, जिसमें वह चलते हुए जा रहे थेl जिसे देखने के बाद उन्होंने वैसे ही चलने का प्रयत्न कियाl लगातार 45 मिनट करते रहने के बाद भी मनमोहन सिंह के जैसी चाल वह नहीं ला पाए थेl इसके बाद उन्होंने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरीl
इस मौके पर अनुपम खेर ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह जैसा बनने के लिए उन्हें 7 महीने का वक्त लगा है और इसके लिए उन्होंने बहुत ही कठिन मेहनत की हैl अनुपम खेर ने आगे कहा कि सेट पर वह मनमोहन सिंह जैसा बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करते थे क्योंकि उनके जैसे भाव लाना उनके लिए सरल बात नहीं थीl
गौरतलब है कि यह फिल्म लेखक संजय बारू की 2014 में आई किताब पर आधारित है। इस किताब का नाम द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर है। फिल्म भी इसी नाम के टाइटल से बन रही है। इस फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे अनुपम खेर जिन्होंने हूबहू मनमोहन सिंह की तरह बोलने, चलने और दिखने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे कर रहे हैं। यह फिल्म फिल्म 11 जनवरी को रिलीज़ होगी।
आपको बता दें कि, मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री और देश के प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए के शासन काल में देश की सेवा की है। इस फिल्म को हंसल मेहता ने लिखा है और इसके जरिए विजय गुट्टे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं।