Nick Jonas के कंसर्ट में पहुंचे Anupam Kher, Priyanka Chopra के साथ झूमते दिखे
Anupam Kher And Priyanka Chopra In Nick Jonas Concert अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का कंसर्ट अटेंड किया। (फोटो- Instagram)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस का एक कंसर्ट अटेंड किया। इस शो के दौरान अनुपम खेर और प्रियंका चोपड़ा मस्ती करते हुए नजर आए। ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा, जब किसी बॉलीवुड स्टार ने प्रिंयका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस का शो अटेंड किया हो। अनुपम खेर ने भी इस दौरान के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
इन वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी निक के गानों पर झूमती नजर आ रही हैं और उनके साथ अनुपम खेर भी हैं। वहीं अनुपम खेर ने 'जोनस ब्रदर्स' के कंसर्ट के वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका का आमंत्रित करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'जोनस ब्रदर्स' के कंसर्ट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'प्यारी प्रियंका चोपड़ा, अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के न्यूयॉर्क में आयोजित कंसर्ट में मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मजा आ गया। जोनस ब्रदर्स बेहद शानदार परफॉर्मर हैं। वहां मौजूद दर्शकों को वो बहुत पसंद आए। मुझे तुमपर बहुत गर्व है। प्यार और दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।'
वहीं एक ओर वीडियो में अनुपम खेर ने लिखा, 'पिछली रात के जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट से एक और वीडियो। मुझे इंग्लिश म्यूजिक सीन के बारे में बहुत ज्यादा पता नहीं है, लेकिन जो भीड़ थी उनमें जबरदस्त खुशी थी। वे लोग हर एक गाने को पसंद कर रहे थे। उनके साथ मैंने भी गाया और प्रियंका चोपड़ा ने भी। मैंने निक जोनस को स्टेज पर से हल्के होठों से प्रियंका को आई लव यू कहते देखा। वह बहुत प्यारा था। बहुत पसंद आया।'
View this post on Instagram
वहीं अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी निक के कई वीडियो शेयर किए हैं। इन्हीं वीडियो में वे प्रियंका के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। निक जोनस के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। कॉन्सर्ट की कुछ बैकस्टेज तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें निक जोनस ऑरेंज कलर के सूट और प्रियंका चोपड़ा शॉर्ट ब्लैक-ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं अनुपम खेर कैजुअल शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आए।