Vivek Oberoi के Salman Aishwarya वाले ट्वीट पर Anupam kher और Isha Gupta ने कहा, यह शर्मनाक है
Vivek Oberoi विवेक ओबेरॉय ने Salman Khan सलमान खान Aishwarya Rai Bachchan ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन Abhishek Bachchan और खुद पर बने मीम को ट्वीटर पर शेयर किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। विवेक ओबेरॉय जहां एक ओर अपनी आने वाली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सुर्खियों में बने हैं वहीं दूसरी ओर हाल ही में वे अपने विवादित ट्वीट को लेकर खबरों में आ गए हैं। Vivek Oberoi द्वारा हाल ही में किए गए ट्वीट के बाद विवाद बढ़ गया है और बॉलीवुड सितारे भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विवेक इस ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। इस मामले को लेकर एक ओर कुछ सेलेब्स ने विवेक को गलत ठहराया और अब अनुपम खेर ने भी इसको लेकर अपनी बात सामने रखी है।
अनुपम खेर अपनी फिल्म वन डे के प्रमोशन के दौरान विवेक द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर कहा कि, "ये बयान बहुत ही शर्मनाक है। सीधी सी बात है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसा करना बिलकुल भी कूल नहीं है।ये बिल्कुल भी सही नहीं था।'' इस मौके पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी विवेक द्वारा किए गए ट्वीट की निंद की।उन्होंने कहा कि, यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है। खासकर तब जब आप एक नाबालिग को इसमें शामिल कर लेते हैं। इसे कतई शालीन नहीं कहा जा सकता है। यह दिखाता है कि वो किस तरह के इंसान हैं और उनकी मानसिकता किस तरह की है। यह बेहद शर्मनाक है।
गौरतलब है कि, Vivek Oberoi विवेक ओबेरॉय ने Salman Khan सलमान खान, Aishwarya Rai Bachchan ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन Abhishek Bachchan और खुद पर बने मीम को ट्वीटर पर शेयर किया जिसके बाद वे विवादों में आए गए। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर किए गए कमेंट पर उनके ससुर और सदी के महानायक Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया। उन्होंने हालांकि विवेक ओबेरॉय को सीधे तौर पर संबोधित नहीं किया है लेकिन उन्होंने एक ट्वीट साझा कर उसी मामले पर अपना दृष्टिकोण अप्रत्यक्ष तौर पर रखा हैl वहीं, एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वे बहुत व्यस्त हैं और मीम देखने का समय नहीं है। बता दें कि, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। तीखी प्रतिक्रिया के बाद विवेक ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय-एग्जिट पोल वाला विवादित मीम डिलीट कर माफी मांग ली। पूरे मामले में विवेक ओबेरॉय की कड़ी आलोचना हुई। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने विवेक को गलत ठहराया है जिसमें Sonam Kapoor, Urmila Matondkar उर्मिला मातोंडकर और Kriti Kharbanda कृति खरबंदा का नाम शामिल है।
वहीं दूसरी ओर Kangana Ranaut की बहन रंगोली चंदेल का विवेक को सपोर्ट मिला है। दरअसल, रंगोली 'चाइल्डिश जोक' के बहाने राष्ट्रीय महिला आयोग के एक्शन लेने पर भड़क गई हैं। रंगोली ने NCW को फ्रॉड भी करार दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप