Move to Jagran APP

अनुभव सिन्हा ने उड़ाया सुशांत सिंह राजपूत का मजाक, नाराज हुए फैंस बोले- 'तुम्हारी बारी भी आएगी'

बीते साल 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। अभिनेता के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ये मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बताया गया था।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 08:11 PM (IST)
अनुभव सिन्हा ने उड़ाया सुशांत सिंह राजपूत का मजाक, नाराज हुए फैंस बोले- 'तुम्हारी बारी भी आएगी'
अनुभव सिन्हा, सुशांत सिंह राजपूत, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। सुशांत के फैंस अब तक उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता- निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत पर एक ऐसा कमेंट कर दिया। जिसे देख उनके फैंस खासे नाराज हो रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल बीते साल 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। अभिनेता के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ये मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बताया गया था। लेकिन परिवार और सुशांत के फैंस की मांग के बाद मामले को एक अलग ही नजरिए देखा गया। हालांकि अब तक सीबीआई मामले में किसी फैसले तक नहीं पहुंची है। अब इस साल 14 जून को अभिनेता के निधन को एक साल होने वाला है। इसी बीच अनुभव सिन्हा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया। जिससे वो सुशांत के फैंस के निशाने पर आ गए।

अनुभव सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने सुशांत के निधन को लेकर टिप्पणी की है। अनुभव ने ट्वीट में लिखा, 'एसएसआर सीजन 2 जल्द आ रहा है।' अनुभव का ये ट्वीट सुशांत के फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीट को लेकर अनुभव सिन्हा की क्लास लगा दी।

सुशांत के कई फैंस ने अनुभव के इस ट्वीट पर कमेंट कर उन्हें लताड़ लगाई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या तुम किसी के निधन का मजाक बना रहे हो।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एसएसआर का नाम केवल नेम, फेम और पैसे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। देखना भगवान तुम्हें कैसे और कब भुगतवाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हॉ इतनी जलन, तुम्हारी बारी भी आएगी। पेशेंस तो रखो।'

बता दें कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। अभिनेता के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर दिवंगत अभिनेता के पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद घटना के करीब तीन महीने बाद सुशांत का केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई अब भी मामले की जांच कर रही है।

ट्विंकल खन्ना की बेटी कभी नहीं बन सकतीं मेकअप आर्टिस्ट, ये है वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.