Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप में होती हैं ये बातें, सामने आया स्क्रीन शॉट

अंशुला कपूर ने अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का एक स्क्रीन शॉट सामने आया है जिसमें जाह्नवी कपूर अर्जुन कपूर बोनी कपूर बातें कर रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:14 AM (IST)
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप में होती हैं ये बातें, सामने आया स्क्रीन शॉट
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप में होती हैं ये बातें, सामने आया स्क्रीन शॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। जिस तरह आप वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिए अपने जानकारों के साथ जुड़े रहते हैं, वैसे ही बॉलीवुड स्टार्स भी वॉट्सऐप ग्रुप पर बातें करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर एंड फैमिली के वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर, बॉनी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर आपस में बातचीत कर रहे हैं।

prime article banner

खुद अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसें दिख रहा है कि परिवार के सभी लोग अपनी फ्लाइट को लेकर अपडेट कर रहे हैं। इस ग्रुप में सब अपनी लैंडिंग करने या बोर्डिंग की जानकारी दे रहे हैं। वहीं बोनी कपूर पहले जाह्नवी कपूर से लैंडिंग के बारे में पूछते हैं और उसके बाद बताते हैं कि वो चेन्नई से मुंबई के लिए फ्लाइट बोर्ड करने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं अंशुला भी खुद की फ्लाइट की जानकारी दे रही हैं। वहीं अंशुला ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए सभी के फ्लाइट में होने की बात कर रही हैं और उन्होंने सभी परिवार वालों को इसके लिए टैग किया है। एक बार अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर ने 'कॉफी विद करण' में बताया था कि उनका एक फैमिली ग्रुप है, जिसमें फैमिली मेंबर मजे करते हैं और एक दूसरे को अपडेट भी देते रहते हैं।

बता दें कि आज बोनी कपूर का जन्मदिन भी है। इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर की पुरानी अनसीन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनके बर्थडे विश किया है और एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.