Move to Jagran APP

Priyanka Chopra and Nick Jonas Anniversary: जानें- उस पार्टी की कहानी, जहां प्रियंका को देखते ही फिदा हो गए थे निक जोनस

Priyanka Chopra and Nick Jonas Anniversary निक जोनस को प्रियंका से पहली नजर में प्यार हो गया था। कुछ ऐसी है उनकी लव स्टोरी।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 10:06 AM (IST)
Priyanka Chopra and Nick Jonas Anniversary: जानें- उस पार्टी की कहानी, जहां प्रियंका को देखते ही फिदा हो गए थे निक जोनस
Priyanka Chopra and Nick Jonas Anniversary: जानें- उस पार्टी की कहानी, जहां प्रियंका को देखते ही फिदा हो गए थे निक जोनस

नई दिल्ली, जेएनएन। Anniversary Priyanka Chopra:   प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। 1 दिसंबर को जीवनसाथी बने दोनों सेलेब्स अपना मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक और ग्लैमर्स जोड़ियों में निक और प्रियंका भी शामिल हैं। इस एक साल में उन्होंने अपनी तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोरी है। दोनों जब साथ दिखे, तो रोमांस ही रोमांस नजर आया। इस एनिवर्सरी पर हम आपको बता रहे हैं कि उन दोनों की लव स्टोरी...

loksabha election banner

पहली नजर का प्यार

निक को प्रियंका से पहली नज़र वाला प्यार हुआ था। उन्होंने प्रियंका को एक पार्टी के दौरान देखा था। एक इंटरव्यू में निक ने इस बात को स्वीकार भी किया था। उन्होंने ने बताया था कि 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में पहली बार प्रियंका को देखकर वह फिदा हो गए थे। साल 2017 में मेट गाला से कुछ महीने पहले ही इस पार्टी का आयोजन कराया गया था।

वेल्वेट ड्रेस ने किया  कमाल

इस ऑस्कर पार्टी में प्रियंका ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में प्रियंका को देखकर निक फिदा हुए थे। वहीं, उन्होंने सोचा था कि वही उनके ख़्वाबों की मल्लिका हैं। दोनों ने उस शाम रिहाना की पार्टी भी अटेंड की थी। इस पार्टी से बात आगे बढ़ी थी। यहीं से प्रियंका और निक के बीच रिलेशनशिप शुरु हुई थी।

ना इंकार ना इकरार

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर पहली बार साल 2017 में रेड कार्पेट पर साथ नजर आए। दोनों ही मेट गाला इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट वाले हफ्ते में जिम्मी किमेल लाइव शो में  प्रियंका से इस रिश्ते को लेकर सवाल भी पूछा गया। इसके जवाब में प्रियंका ने ना इंकार किया और ना ही इकरार किया। प्रियंका ने कहा, दोनों ने राल्फ़ लॉरेन के आउटफिट पहने थे। डिज़ाइनर टेबल पर साथ बैठे थे। इसके बाद मेट गाला में साथ जाने का फैसला किया।

View this post on Instagram

Happy Diwali to everyone celebrating. From mine to yours... दीपावाली की शुभकामनाएँ।। #diwaliincabo #peaceandprosperity

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

सोफी टर्नर की सगाई से मिली टर्न

इसके बाद अक्टूबर 2017 में निक के भाई और एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने सगाई की। इसके बाद प्रियंका ने इस पर सोशल मीडिया पर कुछ रिएक्शन दिया। यहां रिलेशनशिप की ख़बरों को आधार मिला। मई 2018 में प्रियंका और निक की कोज़ी तस्वीरें सामने आई। कुछ तस्वीरों पर प्रियंका ने रोमांटिक कमेंट्स भी किये। इसके बाद अगस्त में दोनों ने मुंबई में सगाई कर लिया। इसके बाद 1 दिसंबर को जोधपुर में दोनों जीवनसाथी बन गए।

(Photo Credit- Priyanka Chopra Instagram)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.