फिर आई Sridevi की याद, Anil Kapoor की पत्नी ने शेयर की परिवार की पुरानी तस्वीर
Sridevi ने फिल्म English Vinglish से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद Sridevi ने फिल्म Mom में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) ने पिछले साल फरवरी 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जैसे ही श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी तब पूरा देश और बॉलीवुड शोक में था। किसी को इस बात पर यकीन नहीं था। लेकिन श्रीदेवी हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं और रहेंगी। हाल ही में श्रीदेवी की एक तस्वीर सामने आई है जो अनिल कपूर की पत्नी और श्रीदेवी की देवरानी सुनीता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
सुनीता कपूर ने एक तस्वीर को हाल ही में साझा किया है। इस तस्वीर में बोनी कपूर संग श्रीदेवी, अनिल कपूर संग सुनीता और संजय कपूर संग महीप कपूर को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनीता ने कैप्शन में सिर्फ थ्रोबैक लिखा और टूटे दिल वाली इमोजी भी लगाई है। यह तस्वीर मुंबई में स्थित घर पर रखी गई पार्टी के दौरान की है।
बता दें कि श्रीदेवी ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद Sridevi ने फिल्म मॉम में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। श्रीदेवी की फिल्मों को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहा गया और खूब देखा गया है। Sridevi ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनकी एक फिल्म ने चीन में पिछले महीने धमाल मचा रखा था। श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद भी उनकी आखिरी फिल्म ऐसी धमाकेदार सुपरहिट साबित हो रही थी कि देखने वाले हैरान थे। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ (MOM) 7 जुलाई 2017 को बॉलीवुड में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘मॉम’ चीन में इस साल 10 मई को रिलीज हुई थी। महज एक महीने के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब को पार कर लिया था। फिल्म ने चीन में 1.42 मिलियन डॉलर यानि 9 करोड़ 89 लाख रूपये के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद हर दिन फिल्म ने दमदार कमाई की और चार हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके साथ श्रीदेवी की ‘मॉम’ उन बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने चीन में अपनी कमाई के झंडे गाड़े हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप