'इंडियन 2' में विलेन नहीं बनेंगे अनिल कपूर, बताई वायरल फोटो की सच्चाई
अनिल कपूर ने इंडियन 2 में होने से इंकार कर दिया है। वह इस फ़िल्म कोई भी भूमिका नहीं निभा रहे हैं। हालांकि अनिक कपूर मलंग में पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अनिल कपूर इस वक्त एक के बाद कई फ़िल्में कर रहे हैं। उनकी फ़िल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस बीच ख़बर थी कि वह 'इंडियन 2' में खलनायक की भूमिका भी निभाने वाले हैं। यह फ़िल्म वर्ष 1996 में आई 'इंडियन' की सीक्वल है। हालांकि, अनिल कपूर ने 'इंडियन 2' में होने से इंकार कर दिया है। वह इस फ़िल्म कोई भी भूमिका नहीं निभा रहे हैं।
इस वज़ह से वायरल हुई तस्वीर
अनिल कपूर ने इस मामले सेट वाली वायरल तस्वीर के बारे में बताया। उन्होंने कहा, वह फ़िल्म के सेट पर निर्देशक शंकर से मिलने गए थे। वहां पर दोनों की साथ की तस्वीरें वायरल हो गईं। लोगों को लगा कि हम फ़िल्म साथ में कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। हालांकि, अनिक कपूर 'मलंग' में पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसमें इनका किरदार ग्रे शेड वाला है। इसके अलावा अनिल कपूर तख़्त में नजर आने वाले हैं। इसे बॉलीवुड के बड़े फ़िल्ममेकर्स करण जौहर बना रहे हैं।
पहले अजय देवगन निभाने वाले थे यह रोल
'इंडियन 2' में ख़लनायर के लिए पहले अजय देवगन का नाम सामने आया था। अगर अजय देवगन ऐसा करते, तो यह उनकी पहली तमिल फ़िल्म भी होती। लेकिन अजय देवगन अपनी व्यस्तताओं के चलते फ़िल्म से किनारा कर लिया। वह फिलहाल, भुज द प्राइड ऑफ़ द इंडिया और मैदान में नज़र आने वाले हैं। वहीं, अजय इस वक्त दो फ़िल्मों और एक वेब सीरीज़ को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
लीड रोल में हैं कमल हासन
'इंडियन 2' में कमल हासन लीड में रोल में दिखाई देंगे। इसके अलााव काजल अग्रवाल, विद्युत जामवाल प्रमुख भूमिखा में हैं। फ़िल्म को शंकर डायरेक्टर कर रहे हैं। अब फैंस को एक बार फिर नए विलेन के इंतज़ार में होंगे। हाल ही कमल हसन से सर्जरी से वापसी की है। ऐसे में दर्शकों को फ़िल्म का ब्रेसबी से इंतज़ार है।