Move to Jagran APP

Box Office पर 'भावेश जोशी' की खस्ता हालत पर बोले अनिल कपूर, हर्षवर्धन एक दिन...

तमाम सेलेब्रिटीज़ ने भावेश जोशी को लेकर ट्वीट करके सोशल मीडिया में हर्ष का हौसला बढ़ाया। सोनम कपूर ने अपनी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग के साथ भावेश जोशी को भी सोशल मीडिया में प्रमोट किया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 05:56 PM (IST)
Box Office पर 'भावेश जोशी' की खस्ता हालत पर बोले अनिल कपूर, हर्षवर्धन एक दिन...
Box Office पर 'भावेश जोशी' की खस्ता हालत पर बोले अनिल कपूर, हर्षवर्धन एक दिन...

मुंबई। जून के पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर दो फ़िल्में आयीं- 'वीरे दी वेडिंग' और 'भावेश जोशी'। दोनों ही फ़िल्मों से अनिल कपूर का नाम जुड़ा है। 'वीरे दी वेडिंग' उनका होम प्रोडक्शन है, जिसे बेटी रिया कपूर ने एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि सोनम कपूर मुख्य किरदारों में शामिल है। वहीं, 'भावेश जोशी' में बेटे हर्षवर्धन कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। बॉक्स ऑफ़िस पर 'वीरे दी वेडिंग' जहां सफलता की इबारत लिख रही है, वहीं 'भावेश जोशी' फ्लॉप फ़िल्मों की लिस्ट को लंबा कर रही है। 'भावेश जोशी' को सम्मानजनक ओपनिंग तक नहीं मिली।

loksabha election banner

ऐसे मुश्किल वक़्त में अनिल कपूर ने बेटे की हौसलाअफ़ज़ाई करते हुए कहा है कि उन्हें अभी बहुत दूर तक जाना है। दरअसल, ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले निशांची अभिनव बिंद्रा ने रविवार को भावेश जोशी देखी और हर्ष की अदाकारी की तारीफ़ करते हुए ट्वीट किया था। बिंद्रा ने लिखा कि भावेश जोशी सुपरहीरो में बेहतरीन काम करने के लिए हर्षवर्धन को मुबारकबाद। देखकर मज़ा आया।   

बताते चलें कि हर्षवर्धन, बिंद्रा की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे हैं। इसी फ़िल्म में हर्ष के डैड अनिल कपूर भी हैं, जिन्होंने बिंद्रा की तारीफ़ का जबाव दिया है। अनिल ने लिखा है- ''चाहे जिस क्षेत्र या व्यवसाय में आप हों, अगर कोई अच्छा और ईमानदार काम करना चाहता है तो इसमें समय लगता है, लेकिन अंत में ये ज़रूर फल देता है। मैं आशा करता हूं कि अभिनव आपकी तरह एक दिन हर्ष भी परिणाम देगा। अभी बहुत आगे जाना है। यह तो बस शुरुआत है।'' 

ट्रेड सूत्रों की मानें तो भावेश जोशी को पहले दिन सिर्फ़ 50 लाख रुपए बॉक्स ऑफ़िस पर मिले। वीकेंड के दौरान भी भावेश जोशी के आंकड़ों में ज़्यादा बदलाव नहीं आया है। फ़िल्म ने लगभग 1.42 करोड़ कलेक्शन अब तक किया है। विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित भावेश जोशी पानी माफ़िया के ख़िलाफ़ एक नौजवान की मुहिम पर आधारित है। कपूर फैमिली के लिए यह इसलिए भी झटका है, क्योंकि हर्षवर्धन की यह दूसरी फ़िल्म है। उनकी डेब्यू फ़िल्म मिर्ज़्या भी बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी।

यह भी पढ़ें: टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में वीरे दी वेडिंग ने राज़ी को किया रिप्लेस, देखें पूरी लिस्ट

2016 में आयी 'मिर्ज़्या' ने फिर भी 2.20 करोड़ की बेहतर ओपनिंग ली थी और 11 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था, मगर 'भावेश जोशी' तो पूरी तरह वॉश आउट फ़िल्म है। ऐसे में हर्षवर्धन के करियर को लेकर अनिल को फिक्र होना स्वाभाविक है। इसके बाद हर्ष 'बिंद्रा' में नज़र आएंगे, जिसमें ख़ुद अनिल कपूर उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अनिल की तरह दर्शकों को भी यही उम्मीद है कि एक दिन हर्षवर्धन का निशाना लक्ष्य पर ज़रूर लगेगा। वैसे बॉलीवुड से भी हर्ष को काफ़ी सपोर्ट मिला है। तमाम सेलेब्रिटीज़ ने भावेश जोशी को लेकर ट्वीट करके सोशल मीडिया में हर्ष का हौसला बढ़ाया। सोनम कपूर ने अपनी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग के साथ भावेश जोशी को भी सोशल मीडिया में प्रमोट किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.