Move to Jagran APP

श्रीदेवी को अनिल कपूर ने इस तरह किया याद

जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर ने श्रीदेवी को किया याद।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 07:33 PM (IST)
श्रीदेवी को अनिल कपूर ने इस तरह किया याद
श्रीदेवी को अनिल कपूर ने इस तरह किया याद

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की आज जयंती है। अगर वे इस दुनिया में होती तो 55वां जन्मदिन मना रही होती। श्रीदेवी का इस साल फरवरी में निधन हो गया था जिससे उनके परिजन दुखी हैं। आज के दिन जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक बचपन की फोटो शेयर की थी। इसके बाद अब फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। 

loksabha election banner

श्रीदेवी को याद करते हुए अनिल कपूर ने लिखा है, एक सच्चा सितारा, जो कि पर्दे पर खूब चमका और जिसके भी साथ जुड़ा उसके जीवन को भी खूब चमकायाl ऐसा एक भी दिन नहीं जाता, जब हम उसे मिस नहीं करतेl हम प्रतिदिन आपकी परछाई जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर में देखते हैंl तुम आज भी हमारे दिल-दिमाग में रहती होl इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी साझा की है, जिसमें श्रीदेवी उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के अलावा पति बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैl 

यह भी पढ़ें: तो ये है श्रीदेवी के चार्ली चैपलिन बनने की कहानी, बोनी कपूर ने किया था 10 दिन तक इंतजार

आपको बता दें कि, इस साल फरवरी में श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी के जाने के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन इस दौरान अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने दोनों बहनों को संभाला और उनका साथ दिया। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा है। जब जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी तब ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। यह जाह्नवी के लिए बहुत दुखभरा समय था। लेकिन जाह्नवी ने अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया और यह फिल्म सफल रही है। जाह्नवी ने भी अपनी मॉम के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर जाह्नवी के बचपन की है जिसमें वे श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ हैं। 

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम संग अपनी तस्वीर की ट्रोलिंग पर बोलीं अनुष्का शर्मा

बता दें कि, अनिल कपूर रिश्ते में श्रीदेवी के देवर लगते हैं। श्रीदेवी और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। और दोनों की अॉनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया है। श्रीदेवी के करियर का एक दौर था जब उन्होंने मिस्टर इंडिया ,लम्हे, जुदाई और जोशीले जैसी हिट फिल्में अनिल कपूर के साथ की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.